IND vs SL: श्रीलंका में गुरनूर बरार बन सकते हैं भारत के ‘एक्स फैक्टर’, पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर का बड़ा बयान

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भारत के एक्स फैक्टर बन सकते हैं. श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ ने गुरनूर की जमकर तारीफ करते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन्हें मौका देने की सलाह दी है.

Team India (PIC Credit - AI)

Team India (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में इस दौरे पर टीम इंडिया को जरूर बुमराह की कमी खलेगी. लेकिन श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ का मानना है कि बुमराह की गैरमौजूदगी में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भारत के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज से पहले महरूफ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि 26 वर्षीय बरार को टेस्ट डेब्यू का मौका देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उनका मानना है कि बरार की तेज रफ्तार, लंबा कद और अतिरिक्त उछाल श्रीलंकाई परिस्थितियों में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नई धार दे सकती है.

विज्ञापन

भारत को खलेगी बुमराह की रिवर्स स्विंग की कमी

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर मौजूद टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज बेहद अहम है, लेकिन चोट के कारण जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर फरवीज महरूफ के मानना है भारत को बुमराह की सबसे बड़ी कमी उनकी पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की क्षमता होगी.

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने कहा कि, “बुमराह जिस तरह पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराते हैं, वह भारत के लिए बड़ा हथियार है. उनकी गैरमौजूदगी निश्चित रूप से महसूस होगी. भारत को विकेट निकालने की क्षमता में कमी आ सकती है. मोहम्मद सिराज बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन दोनों की तुलना करें तो अंतर साफ दिखाई देता है.”

विज्ञापन

गुरनूर बरार बन सकते हैं भारत के ‘एक्स फैक्टर’

महरूफ ने आगे गुरनूर बरार की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके पास लंबा कद, तेज रफ्तार, अतिरिक्त उछाल और आक्रामक रवैया है, जो उन्हें भारत के लिए ‘एक्स फैक्टर’ बना सकता है. उन्होंने कहा, ”मुझे गुरनूर बरार बेहद पसंद हैं. उनके पास उछाल, गति और जुझारूपन है. वह बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. वार्म-अप मैच में उन्होंने टेस्ट टीम के कई बल्लेबाजों को असहज कर दिया था और कुछ को शरीर पर गेंद भी लगी थी.”

महरूफ ने कहा, ”अगर मैं भारतीय टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होता तो जरूर से बरार को मौका देने पर विचार करता. भले ही उन्होंने भारत के लिए अभी सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला हो, लेकिन छोटे-छोटे स्पेल में वह बल्लेबाजों की लय तोड़ने और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 और ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बदल गई आधी से ज्यादा टीम, कप्तान भी बदला

श्रीलंका की धरती पर बरार पहले भी दिखा चुके हैं जलवा

गुरनूर बरार पहले भी श्रीलंकाई सरजमीं पर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके हैं. श्रीलंका-ए के खिलाफ एक मुकाबले में बरार ने 10 विकेट झटके थे, जहां उनकी तेज रफ्तार और अतिरिक्त उछाल ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. अब अगर गॉले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलती है, तो बरार एक बार फिर अपनी पेस और बाउंस से श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

बता दें कि, 26 वर्षीय बरार ने इसी साल भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक खेले 6 वनडे मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 19 मैचों में 62 विकेट दर्ज हैं. ये आंकड़े साफ बताते हैं कि बरार के पास विकेट निकालने की क्षमता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ