राम मंदिर चंदा चोरी और FCRA बिल पर क्यों बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव? सरकार पर साधा निशाना

सपा सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी मामले में सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि वो दूध का दूध पानी का पानी करेंगे और न जाने कितने चक्कर उन्होंने अयोध्या के लगाए और जब खुलासा हुआ तो पहले तो दबाने की कोशिश की गई.

Dimple Yadav.jpg

अयोध्या के राम मंदिर में हुए दान चोरी मामले को लेकर आज सपा सांसद डिंपल यादव का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘चंदा चोरी पर खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि वो दूध का दूध पानी का पानी करेंगे और न जाने कितने चक्कर उन्होंने अयोध्या के लगाए और जब खुलासा हुआ तो पहले तो दबाने की कोशिश की गई और उसके बाद जब खुलासा हुआ तब मुख्यमंत्री जी गए और यह भाषण देकर आए कि वो दूध का दूध पानी का पानी करेंगे.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, जब 2 साल से एसआईटी की कमेटी गठित है, जब जमीनों में इतनी बड़ी धांधली हुई है, जब ट्रस्ट ने इतनी महंगी जमीनें खरीदी हैं, जो 2 करोड़ की जमीन 16 करोड़ की 5 करोड़ की जमीन 25,30,40 करोड़ की और न जाने कितना जो दान आया है उसमें चोरी की गई है. दान पेटियों से दान गायब है. जहां पादुका गायब हुई, जहां सोने की ईंट, चांदी की ईंटें गायब है तो कोई हिसाब किताब ही नहीं है और इसीलिए हम यह मांग करते हैं कि जो यह चंदा चोरी का जो पूरा मामला है, इसमें सरकार स्पष्टीकरण दें. सदन के अंदर भी स्पष्टीकरण दें और मुख्यमंत्री जी भी स्पष्टीकरण दें कि आफ्टर ऑल जब 2 साल से इतनी चोरी चल रही थी तो उनके सामने यह बात उनकी नजरों के सामने कैसे नहीं आई. तो इसीलिए हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अपनी ही बात पर ध्यान दें कि उन्होंने कहा था दूध का दूध पानी का पानी करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ