गुजरात में हिचकोले मार रहा कुएं का पानी बना रहस्य, Video वायरल हुआ तो प्रशासन भी हैरान; पता चला आखिर क्या है राज?

kuan ka Viral Video : सोशल मीडिया पर एक कुएं का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि बिना किसी कारण अचानक कुएं का पानी हिल रहा है. इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है. देखें पूरी वीडियो.

Gujarat Morbi Well Viral Video

अचानक हिलने लगा कुएं का पानी देखें वीडियो. (Image: Social Media)

विज्ञापन

आपने गांवों में अक्सर कुओं को देखा होगा, जिसमें लोग बाल्टी डालकर पानी निकलते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक अजीब कुएं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बड़े कुएं के पानी में अजीब हलचल हो रही है, यानी कुएं का पानी हिलता-डुलता दिखाई दे रहा है. हालांकि, हैरानी की बात ये रही है कि आसपास मौजूद अन्य कुएं में ऐसी कोई हलचल देखने को नहीं मिली. इस अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर कुएं का पानी क्यों अचानक हिल रहा है.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन में TI ने बीवी संग भोजपुरी गाने पर बनाई रोमांटिक रील, वायरल होने पर जांच के हुए आदेश

Advertisment

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गुजरात के मोरबी जिले के विरपरदा गांव का है. बताया जा रहा है कि मानसून में हो रही भारी बारिश के कारण ये कुआं पानी से भर गया है और अचानक इसमें हलचल पैदा होने लगी. हलचल इतनी तेज की पानी साफ तौर से हिलता-डुलता नजर आने लगा, जिसे देख स्थानीय लोग हैरान रह गए. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए, किसी ने इसे ज़मीन के नीचे होने वाली भूकंपीय गतिविधि का संकेत तक बताया, तो किसी ने इसे जादू नाम दिया.

देखें पूरा वीडियो:

क्यों अचानक हिलने लगा कुएं का पानी?

एक तरफ लोग इसे भूकंप और जादू से जोड़ रहे हैं, लेकिन कई लोग इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं. हालांकि, जिला कलेक्टर ने भूजल अनुसंधान टीम से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कलेक्टर स्वप्निल खरे का कहना है, पानी में यह हलचल शायद पानी के नीचे फंसी हवा की वजह से हो रही है. दरअसल, जब फंसी हुई हवा अपनी जगह बदलती है, तो पानी की सतह पर हलचल पैदा होती है. साथ ही, इस घटना को लेकर गुजरात भूजल अनुसंधान संस्थान को विस्तृत अध्ययन करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, ताकि इस घटना के पीछे क्या कारण है, वह सभी के सामने आ सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ