monsoon rain impact

Video: पहाड़ों से मैदानों तक 'आफत' बनकर बरसे बादल, कहीं बहा पुल कहीं टापू पर फंसे बच्चे, जानें कहां कैसे हालात?

मानसून के बादल आफत बनकर बरस रहे हैं, क्योंकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में जहां भूस्खलन होने से मलबा सड़कों पर और पानी नालों में भर गया है. वहीं मैदानी राज्यों में नदियों में उफान आने पर बाढ़ के हालात बन गए हैं. देखें ये वीडियो रिपोर्ट और जानें कि बारिश से कहां-कैसे हालात है?

उत्तराखंड में मानसून की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बीते दिन चमोली में नीती घाटी तक जाने वाले तमक नाले में भारी बारिश के कारण सैलाब आया. इस सैलाब में नाले पर बना वैली ब्रिज बह गया, जिसके साथ BRO के एक कर्मचारी के बहने की सूचना भी है. तमक नाले में सैलाब ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर शाम करीब साढ़े 5 बजे के आस-पास आया. मलबे के साथ भारी मात्रा में पानी आया, जिसमें 123 BRTF सुराईथोटा के द्वारा बनाया गया वैली ब्रिज बह गया. जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) की स्कॉर्पियो गाड़ी 24 BE 16058 और बोलेरो कैंपर 23 B 15947 समेत कई वाहन बह गए. स्कॉर्पियो ड्राइवर नायक पंकज कुमार बह गया, जिसकी तलाश में रेस्कयू ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन

राजस्थान में टापू बने स्कूल में फंसे बच्चे-शिक्षक

दूसरी ओर, राजस्थान में मूसलाधार बारिश से रायपुर थाना क्षेत्र के कचराखेड़ी गांव में बाढ़ जैसे हालात बने. गांव में बना राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानी से घिरकर टापू बन गया. स्कूल के चारों तरफ पानी भर गया, जिसमें 40 बच्चे और शिक्षक फंस गए. प्रशासन और पुलिस के लिए बच्चों-शिक्षकों को बाहर निकालना मुसीबत बन गया था, क्योंकि कई फीट पानी खड़ा था. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में NDRF ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कई घंटों की मशक्कत के बाद रस्सी के जरिए बच्चों और शिक्षकों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन पानी भरने से स्कूल का काफी नुकसान हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ