India Test Team (PIC Credit -AI)
विज्ञापन

श्रीलंका टेस्ट में बदल जाएगा टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर! ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले यहां जानिए पहले टेस्ट में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11.

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया का नया बैटिंग ऑर्डर देखने को मिलेगा. टी20 और वनडे में नजर आने वाली ओपनिंग जोड़ी से अलग टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं, नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने की संभावना है. उन्होंने वार्म-अप मैच में इसी नंबर पर 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. इसके बाद चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

वहीं, नंबर-6 पर लंबे समय बाद टीम में लौटे सरफराज खान को मौका मिल सकता है. स्पिन के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है, जो श्रीलंका की परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिचों को देखते हुए भारतीय टीम 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. जडेजा और सुथार बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं, जिससे भारत का बैटिंग लाइनअप मजबूत होगा. पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ