---विज्ञापन---

‘अपने खून से इंकलाब लिखेंगे’, झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन; महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

झारखंड के रांची में छात्र लगातार राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि 14वीं JPSC परीक्षा रद्द की जाए. साथ ही सीबीआई जांच हो और आयोगों में व्यापक सुधार किए जाएं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

झारखंड छात्र विरोध प्रदर्शन

छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.

छात्र 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच और आयोगों में सुधार की मांग कर रहे हैं.

प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई और छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाएं हुई हैं.

महिला प्रदर्शनकारी का बयान

एक महिला प्रदर्शनकारी ने लाठीचार्ज के दौरान महिला प्रशासन की अनुपस्थिति और प्रदर्शनकारियों पर हमले का आरोप लगाया.

---विज्ञापन---

झारखंड के रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. छात्र 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच और आयोगों में व्यापक सुधार की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन और विधानसभा घेराव कर चुके हैं, जिस दौरान पुलिस कार्रवाई और छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाएं भी सामने आई हैं.

वहीं, अब लाठीचार्ज के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी का बयान सामने आया है. अपने बयान में महिला ने कहा, ‘इन लोगों के पास एक भी महिला प्रशासन नहीं है और सबको खदेड़ खदेड़ कर मारा गया है. ये लोग झारखंड सरकार की गुलामी कर रहे हैं. झारखंड सरकार महिला सम्मान योजना देती है और ये लोग माता-बहनों को मारने का काम करते हैं. इन लोगों को काली वर्दी पहना देनी चाहिए. आज हम लोग अपने खून से इंकलाब लिख कर जाएंगे.’

---विज्ञापन---

First published on: Aug 11, 2026 12:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola