IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी के साथ जीत दर्ज किया है. इस जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ भी हो रही है. टीम मैनेजमेंट ने अब अगले मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के ऊपर बड़े सवाल उठ रहे हैं. कुलदीप की फॉर्म फिलहाल टीम के लिए भी बड़ी समस्या बन गई है. ऐसे में उन्हें जल्द ही टीम इंडिया से बाहर भी किया जा सकता है. ऐसे में अब उनका टेस्ट करियर भी खत्म हो सकता है.
कुलदीप यादव के ऊपर उठ रहे हैं सवाल
गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में कुलदीप यादव ने 14 ओवरों में 65 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था. जिसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 11 ओवरों में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं हासिल किया था. ऐसे में कुलदीप अब आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. टीम मैनेजमेंट भी उनके प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है. ऐसे में 23 अगस्त से खेले जाने वाले कोलंबो टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर किया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका दे सकती है. सारांश बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं, ऐसे में टीम को बेहतर बैलेंस प्रदान करने के लिए टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव को बेंच पर बिठा सकती है. इसी के साथ कुलदीप का टेस्ट करियर खत्म हो सकता है.
ये भी पढ़ें: लियोनल मेसी की ब्लॉकबस्टर वापसी, जादुई गोल दागकर पिता को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
टीम को मिल गया है बेहतर विकल्प
रवींद्र जडेजा और मानव सुथार की जगह प्लेइंग 11 में फिलहाल पक्की नजर आ रही है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तीसरे स्पिनर के रूप में सारांश जैन खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जिसके बाद जब टीम इंडिया घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. उस समय भी यही तिकड़ी ही मैदान पर उतर सकती है. जबकि न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम ज्यादा से ज्यादा 2 स्पिनर के साथ ही मैदान पर उतरेगी. जहां पर भी कुलदीप टीम का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. ऐसे में कुलदीप अब सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कब खेलेगी टीम इंडिया? यहां जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
36 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines