लियोनल मेसी की ब्लॉकबस्टर वापसी, जादुई गोल दागकर पिता को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

हाल ही में लियोनल मेसी के पिता का निधन हो गया था. इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था. मेसी ने अब मैदान पर धमाकेदार वापसी कर ली है. उन्होंने इंटर मियामी के लिए शानदार गोल कर फैंस का दिल जीता.

Lionel Messi

लियोनल मेसी का चला जादू (Photo: AI)

Lionel Messi Scores Emotional First Goal: फुटबॉल के मैदान पर लियोनल मेसी की धमाकेदार वापसी हो गई है. पिछले पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए सही नहीं रहे थे. मेसी के पिताजी का देहांत हो गया था, जिसके बाद वो बुरी तरह टूट गए. उन्होंने मैदान से भी दूरी बना ली थी. मेसी ने खुद कहा था कि उन्हें नहीं पता कब वापसी होगी. खैर फैंस को उनका एक्शन देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा है. मेसी ने फील्ड पर अपनी छाप फिर से छोड़नी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

लियोनल मेसी की दमदार वापसी

इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेले गए मुकाबले में लियोनल मेसी की क्लास देखने को मिली. ये मैच ड्रॉ रहा लेकिन मेसी एक बार फिर छा गए. मेसी ने 26वें मिनट में गोल दागा. उन्होंने एक असिस्ट भी किया. उन्होंने 21वें मिनट में बेहतरीन क्रॉस दिया. लुइस सुआरेज ने इसे आगे पहुंचाया. इसके बाद डेनियल पिंटर ने जबदस्त गोल दाग दिया.

विज्ञापन

मेसी का पिता के निधन के बाद पहला गोल

लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का सात अगस्त को निधन हो गया था. आठ अगस्त को मॉन्टेरी के खिलाफ मैच में मेसी शामिल नहीं थे. वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में गए थे. 12 अगस्त को मेसी ने लियोन के खिलाफ मैच में 45 मिनट मैदान पर बिताए थे. मेसी ने इस बार अपने फेवरेट बाएं पांव का प्रयोग करते हुए शानदार शॉट मारकर गोल किया. मेसी ने अभी तक इस सीजन मेजर लीग सॉकर में अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी है. वो 17 मैचों में 13 गोल कर चुके हैं.

विज्ञापन

गोल मारने के बाद हुए भावुक

मेसी गोल मारने के बाद भावुक भी हो गए थे. उन्होंने गेंद को नेट के अंदर पहुंचाने के बाद आसमान की ओर उंगली उठाकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. मेसी का सेलिब्रेशन सभी के लिए भावुक पल था. फैंस ने भी मेसी के लिए तालियां बजाईं. मेसी ने अब दोबारा लय हासिल कर ली है. वो आगे जाकर अपनी टीम इंटर मियामी को जीत दिला सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ