IND vs SL: कोलंबो के इंडिया हाउस पहुंची भारतीय टीम, खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. 20 अगस्त को भारत ने कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में यादगार शाम बिताई.

भारतीय टीम कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में/ Image Source: BCCI-X

भारतीय टीम कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में/ Image Source: BCCI-X

IND vs SL: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला गया था. इस मैच को भारत ने 165 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. अब दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम कोलंबो स्थित इंडिया हाउस पहुंची है, जहां पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया.

विज्ञापन

इंडिया हाउस पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम दूसरा मुकाबला खेलने के लिए गुरुवार को ही कोलंबो पहुंच चुकी है. भारतीय टीम ने कोलंबो में यादगार शाम बिताई. श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने सभी प्लेयर्स को इंडिया हाउस बुलाकर शानदार स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है. टीम के सभी खिलाड़ियों के अलावा स्पोर्ट स्टाफ और हेड गौतम गंभीर भी मौजूद थे. इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने एक साथ फोटो भी खिंचवाई और भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भाषण भी दिया है.

विज्ञापन

भारतीय टीम की नजरें क्लीव स्वीप पर

भारतीय टीम 23 अगस्त से होने वाले मुकाबले पर नजर बनाए हुए है. टीम के सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास करना शुरू भी कर दिया है. अब दूसरे मैच में ज्यादा समय नहीं बचा है. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट भी हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल में पहुंचने के लिए ये मुकाबला काफी अहम है. भारत को WTC साइकिल में अब 8 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें से भारत को 7 मैच जीतना जरूरी है. भारतीय टीम इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी.

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हो सकता है. ध्रुव जुरेल को दूसरे मैच से बाहर किया जा सकता है. वह पहले मैच में चोटिल भी हो गए थे. इसके अलावा पहली पारी में अर्धशतक लगाने के अलावा वह दूसरी पारी में खासा कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में सरफराज खान को मौका मिलने की उम्मीद है. सरफराज को पहले भारतीय टीम में नहीं चुना गया था. लेकिन साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला था. अब सरफराज दूसरे मैच में नजर आ सकते हैं. भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ