Shahbaz Sharif Trolled Again IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला हो और सोशल मीडिया पर जंग न छिड़े, ऐसा कैसे हो सकता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पिछले मैच में एक ट्वीट करके बुरे फंस गए थे। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, अब वे एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं। एक्स पर लगातार They CanNot Play Him ट्रेंड कर रहा है। आखिर ये क्या माजरा है, आइए जानते हैं।
हार्दिक, बुमराह की घातक गेंदबाजी
दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच में शहबाज शरीफ ने शाहीन का नाम लिखकर कहा था कि वे यानी भारतीय बल्लेबाज हमारे गेंदबाजों को नहीं खेल सकते। पूर्व पीएम का ये ट्वीट जैसे ही सामने आया, इंडियन फैंस ने उनकी जमकर क्लास ले ली।
अब इंडियन फैंस शहबाज के पुराने ट्वीट को लेकर पाकिस्तानी टीम और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इंडियन फैंस का कहना है कि अब पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को नहीं खेल पा रहे हैं। ये ट्रेंड तब और ज्यादा वायरल हो गया, जब पाकिस्तान के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को नहीं खेल पाए।
https://twitter.com/Op2186251733928/status/1701245633300959248
https://twitter.com/HardikFromMidOn/status/1701246270172528717
इमाम को बुमराह, बाबर को हार्दिक ने बनाया शिकार
बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे इमाम उल हक फेल नजर आए। इमाम 18 गेंदों में महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। वह मुश्किल और घातक गेंदों के आगे संघर्ष करते नजर आए। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फेल रहे। वह उनकी इनस्विंगर पर बुरी तरह बीट हुए और बोल्ड हो गए। इस तरह 10 ओवर के अंदर पाकिस्तान के दो बल्लेबाज 43 रन पर पवेलियन लौट गए। भारत की तूफानी बल्लेबाजी के बाद घातक गेंदबाजी देख फैंस के रौंगटे खड़े हो गए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines