Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया…

IND vs PAK: लंबे ड्रामे के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने का फैसला किया. आईसीसी से बातचीत के बाद पीसीबी ने एक बार फिर से सरेंडर कर दिया है. इसी के साथ भारत-पाकिस्तान मैच बायकॉट विवाद भी खत्म हो गया. जिसको लेकर अब बीसीसीआई की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. 

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 10, 2026 08:45
bcci on ind vs pak match
bcci on ind vs pak match

IND vs PAK: पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया कि वो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे. जिसके कारण पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई थी. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने फिर से सरेंडर कर दिया है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच बायकॉट विवाद खत्म होने पर अब बीसीसीआई ने बड़ा बयान दिया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

पाकिस्तान के सरेंडर पर आया बीसीसीआई का बड़ा बयान 

पीसीबी ने 1 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलने का ऐलान किया था. जिसके बाद आईसीसी ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी दी थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बीसीबी और आईसीसी के बीच एक मीटिंग हुई. जिसके बाद पाकिस्तान ने सरेंडर करते हुए 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने का बड़ा फैसला किया. जिसका पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया पर 9 फरवरी की रात को ऐलान किया. जिस पर बीसीसीआई का बड़ा बयान आ गया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी को धन्यवाद और बहुत-बहुत बधाई.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्यों बांग्लादेश ने ही छोड़ दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ? ICC से मीटिंग के बाद बदल गया सुर

---विज्ञापन---

बीसीसीआई ने इस विवाद पर नहीं दिया था कोई भी बयान 

पहली फरवरी को जब से विवाद शुरू हुआ, तभी से बीसीसीआई इस मुद्दे पर कोई भी बड़ा बयान नहीं दे रही थी. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उस समय भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ये मुद्दा आईसीसी का है, वो भी इसे सुलझाएं. बीसीसीआई सिर्फ अपने विवाद पर ही बयान जारी करती है. अन्य क्रिकेट बोर्ड की तरह भारतीय क्रिकेट बोर्ड बहुत ज्यादा बोलने में विश्वास नहीं रखता. बीसीसीआई बहुत ही सोच समझ कर ही विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया देता है. बोर्ड फिलहाल इस आईसीसी टूर्नामेंट को सफल बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है.

ये भी पढ़ें: क्यों IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान ने फिर किया सरेंडर? सरकार ने बताया फैसला बदलने का कारण

First published on: Feb 10, 2026 08:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.