क्यों IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान ने फिर किया सरेंडर? सरकार ने बताया फैसला बदलने का कारण 

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार का हवाला देकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया था. जिसके बाद बोर्ड बड़े-बड़े दावे करता हुआ नजर आ रहा था. आईसीसी के साथ मीटिंग के बाद अब पाकिस्तानी सरकार और उनकी क्रिकेट बोर्ड ने सरेंडर कर दिया है. इसके साथ ही उनकी सरकार ने फैसला बदलने का कारण बताया है.

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार और क्रिकेट बोर्ड आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर रहा था. अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार ने अपना फैसला बदलने का फैसला किया है. पाकिस्तान की सरकार ने आधिकारिक ऐलान करके बता दिया है कि वो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खिलाफ में खेलने के लिए उतरेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्यों पाकिस्तान ने एक बार फिर सरेंडर किया है? इसका कारण उनकी सरकार ने बताया है. 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार ने किया ऐलान 

आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैठक के बाद से ही साफ हो गया था कि IND vs PAK मैच होगा, लेकिन पाकिस्तानी सरकार इसे अपने अंदाज में बता रही है. इस विवाद को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को PCB के चेयरमैन, मोहसिन नकवी ने PCB, ICC के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई हाई-लेवल बातचीत के नतीजों के बारे में औपचारिक तौर पर जानकारी दी है. पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा PCB को की गई औपचारिक रिक्वेस्ट, साथ ही श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और दूसरे सदस्य देशों से मिले सपोर्टिंग कम्युनिकेशन का रिव्यू किया है. इन कम्युनिकेशन में हाल की चुनौतियों का एक सही समाधान निकालने में पाकिस्तान की लीडरशिप मांगी गई थी.’  

विज्ञापन

बांग्लादेश और श्रीलंका की मांग का दिया हवाला 

श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग का हवाला देते हुए पाकिस्तानी सरकार ने कहा, ‘सरकार ने BCB प्रेसिडेंट अमीन उल इस्लाम के बयान पर भी ध्यान दिया. हमारे भाईचारे वाले देश द्वारा जताया गया गहरा आभार बहुत गर्मजोशी से लिया गया है. पाकिस्तान इस बात की पुष्टि करता है कि वह बांग्लादेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. आज शाम, प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के प्रेसिडेंट, H.E. अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बात की. अपनी गर्मजोशी और दोस्ताना बातचीत के दौरान, उन्होंने याद किया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं, खासकर मुश्किल समय में. श्रीलंका के प्रेसिडेंट ने प्रधानमंत्री से मौजूदा रुकावट को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया.’ 

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बदल लिया अपना फैसला 

हमेशा की तरह पाकिस्तान ने एक बार फिर से सरेंडर करने का फैसला किया है. हालांकि इसके लिए वो अलग कारण देते हुए नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी सरकार ने अंत में फैसला बदलने का ऐलान करते हुए कहा, ‘कई देशों की बातचीत में मिले नतीजों और दोस्त देशों की रिक्वेस्ट को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ