Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, Vira Kohli के खास क्लब में पहुंचे 

IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें खेल रही हैं. जिसे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला भी कहा जा रहा है. मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार पारी खेलकर 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 15, 2026 22:23
Ishan Kishan Batting
Ishan Kishan Batting

India vs Pakistan T20 WC 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया. टीम इंडिया को इस स्लो विकेट पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन एक छोर से ईशान किशन ने बहुत ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी. इसी के साथ वो विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. 

ईशान किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी 

स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद जिम्मेदारी संभालते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. 192.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. उन्होंने पावरप्ले में ही 42 रन ठोक दिए. 

---विज्ञापन---

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब किशन के नाम दर्ज हो गया है. इससे पहले ये कारनामा शुभमन गिल ने किया था. उन्होंने एशिया कप 2025 के दौरान पावरप्ले में 35 रन बनाए थे. इसके अलावा किशन ने बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अर्धशतक जड़ा है. इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी.  

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: लगातार दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नहीं खुला अभिषेक शर्मा का खाता, पाकिस्तान के खिलाफ भी टूटा भारतीय फैंस का दिल 

कोहली के खास क्लब में शामिल हुए किशन 

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अब ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया है. किशन ने 27 गेंदों में ये कारनामा किया है. इससे पहले इफ्तिखार अहमद ने 32 गेंदों में पचासा जड़ा था. भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

मोहम्मद हफीज ने 23 गेंद तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में पचासा जड़ा था. भारत-पाक के बीच टी-20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने नाबाद 82 और नाबाद 78 रनों की पारियां खेली. वहीं मोहम्मद रिजवान ने भी नाबाद 79 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर अब किशन 77 रनों के साथ नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन

First published on: Feb 15, 2026 09:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.