हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: वैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, भुवनेश्वर कुमार होंगे बाहर?

Team India Possible Playing 11: पहले T20I में जीत के बाद अब भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से दोबारा क्राइस्टचर्च में होने जा रही है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20I में खेलने का मौका मिल सकता है (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. भारत ने पांच मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की और अब वह अपनी बढ़त को बढ़ाना चाहेगा. अमूमन जीत के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव करना सही नहीं माना जाता है. हालांकि, दूसरे T20I में भारत को मजबूरन एक बदलाव करना होगा. ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह किसी अन्य बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में शामिल करना होगा. इसके अलावा गेंदबाजी अटैक में भी बदलाव की संभावना है.

दूसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

दूसरे T20I में ईशान किशन नहीं खेलेंगे और उनके बैकअप के रूप में कुमार कुशाग्र को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि, कुशाग्र को सीधे प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी. वैभव सूर्यवंशी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं और वो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. वैभव ओपनर हैं लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में अगर सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं, तो वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

पिछले T20I में भारत के गेंदबाजी अटैक में एक स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज की कमी नजर आई. अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अब प्रमुख स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती को टीम में लाया जा सकता है. उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए भुवनेश्वर कुमार या मयंक यादव को बाहर किया जा सकता है. भुवी की हाल ही में वापसी हुई है, जिस वजह से उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा. मयंक को पहले भी चोटें लगती रही हैं. उन्हें फिट रखने के लिए एक मैच का आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह वरुण खेल सकते हैं.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर जानकारी

विज्ञापन

4 विकेट से भारत ने जीता था पहला T20I

न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20I में भारत के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा. ग्लेन फिलिप्स ने 82 रन की शानदार पारी खेली, वहीं फन एलन ने 45 रन और बेवन जैकब्स ने 31 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया की ओपनिंग साझेदारी बढ़िया रही. बीच में भारत ने कुछ विकेट गंवाए लेकिन अंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. संजू सैमसन ने 67 रन, अभिषेक शर्मा ने 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन और नमन धीर ने नाबाद 42 रन बनाए. 4 विकेट से भारत ने पहला T20I मैच जीता.

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट, राहुल-जायसवाल रहे फ्लॉप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola