IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारियां, लंदन से भारत आकर प्रैक्टिस सेशन में बहाया पसीना

Virat Kohli Starts Practice: न्यूजीलैंड और भारत के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज के लिए विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वह भारत आ गए हैं और अब मुंबई में नेट्स सेशन में उन्होंने जमकर पसीना बहाया.

virat kohli practice session

विराट कोहली ने अगली सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं (Image: ANI)

Virat Kohli Starts Practice: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत हो गई है. फिलहाल दोनों देशों के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारत 1-0 से आगे है. इसके बाद वनडे श्रृंखला की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. इसके लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें विराट नेट्स सेशन में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने शुरू की तैयारियां

विराट कोहली कुछ दिनों पहले ही लंदन से भारत लौटे हैं. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले उनका भारत आने का कारण अब तक सामने नहीं आया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं और विराट कोहली इससे पहले समय बर्बाद नहीं करना चाहते. इसी वजह से उन्होंने मुंबई में ब्रबोर्न स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस शुरू की.

विज्ञापन

विराट स्लीवलेस टी-शर्ट और नेवी ब्लू पैड्स में नजर आए. कोहली ने पहले हल्का अभ्यास सत्र किया, जिसमें संतुलन, हेड पोजीशन और छोटी गेंदों पर उन्होंने काम किया. उन्होंने नेट्स में बहुत समय बिताया और वे अच्छे टच में दिखाई दिए. इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें पिच का हाल

विज्ञापन

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत

T20I सीरीज के जरिए भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज हुआ है. पहला T20I मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव ने एक-एक विकेट झटके.

टीम इंडिया की शुरुआत शानदार हुई. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर 93 रन जड़े. अभिषेक के आउट होने के बाद संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 67 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 42 रनों की पारी खेली. अंत में नमन धीर ने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ