करवाचौथ पर बॉलीवुड वाइव्स के ये 5 लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राई, रेड साड़ी से लेकर सूट तक लगेंगे फैब्यूलस
Karwa Chauth Looks: करवाचौथ पर अगर आप भी सेलेब्रिटीज की तरह तैयार होना चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं. यहां आपके लिए बॉलीवुड वाइव्स के कुछ बेहद खास लुक्स दिए गए हैं.

Celebrity Inspired Karwa Chauth Looks: करवाचौथ पर सबसे अलग लगने का मन तो करता है लेकिन अक्सर समझ ही नहीं आता कि क्या पहना जाए. ऐसे में अगर आप भी अपने करवाचौथ लुक को लेकर कंफ्यूज्ड हैं तो यहां आपके लिए कुछ लुक्स के आइडिया दिए गए हैं जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं. बॉलीवुड वाइव्स (Bollywood Wives) के ये लुक्स आप पर भी बेहद खूबसूरत दिखेंगे.
दीपिका पादुकोण
2 / 6अगर आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखना है तो दीपिका की तरह जड़ी हुई ररेज साड़ी पहन सकती हैं, गोटा-पुट्टी और मोतियों वाली हैवी साड़ी करवाचौथ पर कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं हो सकती है. Image Credits - Insta/deepikapadukone
आलिया भट्ट
3 / 6अगर पिंक कलर पहनना चाहती हैं तो आलिया की तरह एंब्लिश्ड पिंक साड़ी पहन सकती हैं. एंबलिश्ड पिंक साड़ी अपने रंग की वजह से लाइट दिखेगी लेकिन एंब्लिश्ड होने के चलते हैवी भी लगेगी. इसे बेबी पिंक रंग के ही ब्लाउज के साथ कैरी करें. Image Credits - Insta/aliaabhatt
जेनेलिया डिसूजा
4 / 6करवाचौथ पर हमेशा लाल या गुलाबी ही नहीं बल्कि कोई और ब्राइडल रंग भी चुना जा सकता है. जेनेलिया डिसूजा के इस लुक से आइडिया लेकर आप भी डार्क प्लम या बैंगनी साड़ी पहन सकती हैं. Image Credits - Insta/geneliad
महीप कपूर
5 / 6महीप कपूर की तरह ही आप बर्न्ट ऑरेन्ज सूट भी पहन सकती है, शरारा स्टाइल के इस ऑरेन्ज सूट पर गोल्डन डिटेलिंग हुई है और महीप ने अपनी जूलरी भी गोल्डन ही रखी है. Image Credits - Insta/maheepkapoor
शालिनी पासी
6 / 6शालिनी पासी को फैशन क्वीन यूं ही नहीं कहते हैं. शालिनी एक सिंपल साड़ी को भी बेहद एलिगेंट और रोयल तरह से कैरी करती हैं. अगर आप करवाचौथ पर ऑफिस जा रही हैं तो शालिनी की तरह सिंपल रफ्फल्ड रेड साड़ी पहन सकती हैं. Image Credits - Insta/shalini.passi यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, रसोई की चीजों से तैयार होगा स्क्रब