Hair Care Tips: रूखे और उलझे बालों से चाहते हैं छुटकारा? आज ही बदलें हेयर केयर की ये आदतें
क्या आपके भी बाल रूखे और उलझे रहते हैं, जिस कारण आपको पार्टी, त्योहार में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है? आइए आपको ऐसे टिप्स दें, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को मुलायम रख सकते हैं.

रूखे और उलझे बाल हर किसी को परेशान करते है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनकी कुछ गलत आदतों के कारण ही बालों का ये हाल हो जाता है. आइए जानते हैं रूखे और उलझे बालों से कैसे राहत मिल सकती है?
तौलिए से बालों को जोर से न रगड़ें
2 / 7नहाने के बाद बालों को जल्दी सुखाने के चक्कर में अक्सर लोग बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ते हैं, लेकिन ये आदत बालों पर भारी पड़ सकती है. इससे बालों में घर्षण बढ़ता है और उनके उलझने या टूटने की समस्या बढ़ सकती है. बेहतर रहेगा कि मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से पानी सोखें.
शैंपू के बाद कंडीशनर करें
3 / 7कई लोग शैंपू तो करते हैं, लेकिन कंडीशनर को जरूरी नहीं मानते. लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि ऐसा न करने से बाल रूखे और उलझे हुए महसूस हो सकते हैं. बालों की जरूरत के हिसाब से कंडीशनर चुनें और इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं और फिर बालों को अच्छे से धोएं.
गीले बालों में जोर से कंघी न करें
4 / 7गीले बाल थोड़े नाजुक होते हैं, इसलिए उन्हें तेजी से पतली दांत वाली कंघी करने पर टूटने का खतरा बढ़ सकता है. अक्सर लोग यही गलती बार-बार करते हैं, बेहतर रहेगा कि बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.
जरूरत से ज्यादा शैंपू न करें
5 / 7बालों को साफ रखने के लिए शैंपू जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा शैंपू करना भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. बार-बार शैंपू करने या बहुत गर्म पानी इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को बाल ज्यादा रूखे महसूस हो सकते हैं. इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने स्कैल्प की जरूरत के अनुसार शैंपू करें.
हर बाल के लिए एक जैसा प्रोडक्ट
6 / 7बालों का टेक्सचर और जरूरत हर व्यक्ति में अलग होती है. पतले बालों पर बहुत भारी प्रोडक्ट समस्या का कारण बन सकता है, जबकि रूखे या घुंघराले बालों को ज्यादा कंडीशनिंग की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए हेयर टाइप के हिसाब से ही प्रोडक्ट चुनें, वरना आपको बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
हेयर एक्सपर्ट से लें सलाह
7 / 7अगर आपको बालों से जुड़ी समस्या लंबे वक्त से परेशान कर रही है या फिर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके बालों के लिए किस तरह के प्रॉडक्ट सहीं रहेंगे, इसके लिए किसी हेयर एक्सपर्ट से सलाह लें. किसी भी घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले सलाह लेना जरूरी है, ताकि समस्या बढ़ न जाए. यह भी पढ़ें: क्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाते हैं Curry Leaves Oil अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.