दिवाली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 5 खूबसूरत जगहों की रौनक जरूर देखें

क्या आप भी अपने परिवार के साथ यादगार दिवाली मनाना चाहते हैं, तो आप को कुछ जगहों की यात्रा जरूर करनी चाहिए. इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां की दिवाली बहुत मशहूर है.

best places to visit in diwali in india
1 / 6
भारत में सबसे खूबसूरत दिवाली कहां मनाई जाती है? (Image: AI)

दिवाली का त्योहार करीब है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. घरों में सफाई से लेकर दिवाली के लिए सजावट की शॉपिंग, कपड़ों की शॉपिंग का असर मार्केट में देखने को मिल रहा है. लेकिन अगर आप इस साल की दिवाली कुछ अलग तरीके से मनाना चाहते हैं, तो कुछ शहरों की यात्रा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए आपको 5 ऐसे शहरों के बारे में बताएं, जहां दिवाली की रौनक देख हर कोई हैरान रह जाता है.  

विज्ञापन

अयोध्या की करें यात्रा

अयोध्या की करें यात्रा2 / 6

अयोध्या दिवाली मनाने के लिए सबसे सुंदर जगहों में से एक है. यहां राम मंदिर और सरयू नदी के किनारे हजारों दीपक जलाए जाते हैं. रात में शहर रोशनी से जगमगा उठता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों सपनों के शहर में आ गए हैं.

विज्ञापन

वाराणसी के घाट

वाराणसी के घाट3 / 6

दिवाली के मौके पर वाराणसी का नजारा बहुत खास हो जाता है. यहां गंगा नदी के किनारे बने घाटों पर बड़ी संख्या में दीपक जलाए जाते हैं. रंग-बिरंगी रोशनी, पूजा और गंगा आरती का नजारा लोगों का दिल जीत लेता है.

जयपुर

जयपुर4 / 6

दिवाली के लिए जयपुर काफी मशहूर है, यहां बाजार, महल और सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी से सजाई जाती हैं. हवा महल और पुराने बाजारों की खूबसूरती देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. दिवाली के दिनों में यहां घूमना एक अलग ही अनुभव देता है.

विज्ञापन

उदयपुर

उदयपुर5 / 6

उदयपुर दिवाली के समय अपनी झीलों और महलों के वजह से बहुत सुंदर दिखाई देता है. महलों व आसपास की पुरानी इमारतों की जगमगाती रोशनी पानी में चमकती है, जो एक शानदार नजारा पेश करती है. यहां के पुराने बाजार और सुंदर इमारतें दिवाली के त्योहार को और भी खास बना देते हैं.

अमृतसर का गोल्डन टेंपल

अमृतसर का गोल्डन टेंपल6 / 6

अमृतसर में दिवाली के समय स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) की खूबसूरती देखने लायक होती है. मंदिर को रोशनी से ऐसे सजाया जाता है कि सरोवर में उसकी परछाई बहुत प्यारी लगती है. यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है, यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ यहां दिवाली मनाने आते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: करवा चौथ-दिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर जगह का पारंपरिक सामान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन