न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट, राहुल-जायसवाल रहे फ्लॉप

India A All Out: इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच मल्टी डे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए.

kl rahul yashasvi jaiswal

इंडिया A टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई (Image: ANI)

India A All Out 113 Runs: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत हो गई है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. नवंबर में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुरू होगी, जिसके लिए भारतीय बल्लेबाजों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में मल्टी डे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. इंडिया A की टीम सिर्फ 113 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.

विज्ञापन

इंडिया A ने पहली पारी में किया निराश

इंडिया A के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने आए. राहुल 8 गेंदों में 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल के बीच थोड़ी साझेदारी देखने को मिली. हालांकि, जायसवाल 45 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद साई सुदर्शन भी शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे. कप्तान ध्रुव जुरेल भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी खाता नहीं खोल सके. अंशुल कंबोज ने 10 रन बनाए, वहीं आकिब नबी ने 5 रन ठोके. भारत के लिए यश राठौड़ ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. वह अच्छे टच में नजर आ रहे थे, लेकिन लोअर ऑर्डर में उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज से सपोर्ट नहीं मिला और वे नाबाद पवेलियन लौटे. इंडिया A 113 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड के लिए फ्रेजर शीट ने 1 विकेट, साइमन कीने ने 5 विकेट, क्रिस्टियन क्लार्क ने 1 विकेट और जैक गिब्सन ने 3 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

लिंकन में बल्लेबाजी नहीं थी आसान

न्यूजीलैंड की पिचों पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है. इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच ऐसी पिच पर मैच हो रहा है, जो पूरी तरह से गेंदबाजों के लिए मददगार है. भारतीय टीम के बल्लेबाज भले ही पहले मल्टी डे मैच में कम स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन यह मुकाबला उन्हें दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार करने में मदद करेगा. बता दें कि 19-23 अक्टूबर के बीच वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच दूसरे टेस्ट के लिए क्राइस्टचर्च में आमने-सामने होंगी.

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ