IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर जानकारी

IND vs NZ 2nd T20I Match Timing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. भारत अभी सीरीज में 1-0 से आगे है. आइए जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह मैच कब शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं.

ind vs nz match timing

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच भी क्राइस्टचर्च में होगा (Image: ANI)

IND vs NZ 2nd T20I Match Timing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रन चेज के जरिए जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे T20I मुकाबले पर फैंस की नजरें हैं. न्यूजीलैंड में इस सीरीज का आयोजन हो रहा है, जिस वजह से मैच की टाइमिंग में काफी अंतर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना बहुत अधिक है, जिस वजह से मैच को लेकर उत्साह अलग लेवल पर है. आइए जानते हैं कि मैच कब शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा IND vs NZ दूसरा T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया था. दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उन्होंने क्राइस्टचर्च में अपना पहला मैच जीता था और अब दूसरे मैच में भारत आत्मविश्वास के साथ उतरेगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच लोकल समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा. भारत में इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी. बता दें कि दोनों टीमों के कप्तान दोपहर 12 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

कहां देख पाएंगे IND vs NZ दूसरा T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इसके अलावा सोनी लिप ऐप पर भी मैच का प्रसारण होगा. इन दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शक अंग्रेजी और हिंदी में मैच की कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11 में होंगे कौन-कौन से बदलाव?

ईशान किशन को पहले T20I में चोट लगी, जिस वजह से अब वे दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. पिछले मैच में भारत को एक स्पेशलिस्ट स्पिनर की कमी महसूस हुई थी. इसी वजह से अब वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. वो मयंक यादव या भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार की हाल ही में टीम में वापसी हुई है, जिस वजह से उन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए. मयंक यादव लगातार खेल रहे हैं और उनके साथ चोट का खतरा है. इसी वजह से वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है. वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग 11 में एंट्री के बाद टीम और मजबूत नजर आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ