---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

India vs New Zealand Full Schedule: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

NZ vs IND Full Schedule: न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के क्रिकेट दौरे का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में चलिए आपको इस सीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं. कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

India vs New Zealand Full Schedule: टीम इंडिया के साल 2026 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान हो चुका है. टीम इंडिया के लिए ये दौरा मल्टीफॉर्म में होने वाला है. वनडे और टेस्ट में टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी तो वहीं टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान हो सकते हैं. इस दौरे पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के सामने आते ही फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि वो इस सीरीज पर होने वाले मैचों को लाइव कहां देख पाएंगे. इसी के साथ आइए आपको बताते हैं इस दौरे का पूरा शेड्यूल

Date, Time और Venue IND vs NZ सीरीज

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा. इस दौरे के मुकाबले क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, माउंट माउंगानुई, हैमिल्टन और ऑकलैंड में खेले जाएंगे. इस दौरे पर पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 1 नवंबर से दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

---विज्ञापन---
क्रमांकफॉर्मेटमैचतारीखस्थान
1टी20Iपहला टी20I22 अक्टूबरक्राइस्टचर्च
2टी20Iदूसरा टी20I24 अक्टूबरक्राइस्टचर्च
3टी20Iतीसरा टी20I27 अक्टूबरवेलिंगटन
4टी20Iचौथा टी20I30 अक्टूबरऑकलैंड
5टी20Iपांचवां टी20I1 नवंबरहैमिल्टन
6वनडेपहला वनडे4 नवंबरऑकलैंड
7वनडेदूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटन
8वनडेतीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टन
9वनडेचौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुई
10वनडेपांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुई
11टेस्टपहला टेस्ट19-23 नवंबरवेलिंगटन
12टेस्टदूसरा टेस्ट27 नवंबर – 1 दिसंबरक्राइस्टचर्च

भारत में कहां देख पाएंगे IND vs NZ लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. जल्द ही इसको लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.

7 साल के बाद न्यूजीलैंड में सीरीज खेलेगा भारत

टीम इंडिया 7 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2019 में कीवी देश में टेस्ट सीरीज खेली थी. इसके अलावा भारतीय टीम साल 2022 में व्हाइट बॉल दौरे पर भी जा चुकी है. ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिहाज से काफी अहम होने वाली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- Messi vs Ronaldo: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कब होगा मेसी बनाम रोनाल्डो का मैच? जानें कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन

First published on: Jun 03, 2026 05:04 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola