Messi vs Ronaldo: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कब होगा मेसी बनाम रोनाल्डो का मैच? जानें कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है. जल्द ही टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और दुनियाभर से कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि रोनाल्डो और मेसी के बीच का मुकाबला कब होगा?

jacket - 2026-06-03T155757.717

FIFA World Cup 2026: भारत में फुटबॉल को लेकर क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे फीफा विश्व कप की तारीख नजदीक आ रही है. इस बार टूर्नामेंट में फुटबॉल जगत में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस बार फुटबॉल जगत के 2 दिग्गज सितारे लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो शायद टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ इस टूर्नामेंट में मुकाबला खेल पाएंगे. ऐसा कब हो सकता है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

कब होगा रोनाल्डो vs मेसी का मुकाबला?

लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के लिए इस विश्व कप में खेलने के लिए उतरने वाले हैं तो वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इन दोनों ही टीमों को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के लिए अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. अर्जेंटीना की टीम जे ग्रुप में है तो वहीं पुर्तगाल की टीम को के ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में ये बात तो साफ है कि इन दोनों टीमों का सामना ग्रुप स्टेज में तो होने ही नहीं वाला है. 

विज्ञापन

अगर ये दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपने मैचों में जीत हासिल कर टॉप पर काबिज हो पाती है और इसके बाद राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 में भी जीत दर्ज कर लेते हैं तो 11 जुलाई को इन दोनों का मैच देखने को मिल सकता है, जो कि एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा. ये मैच कंसास सिटी के एरोहेड स्टेडियम में होगा. 

फाइनल में हो सकती है भिड़ंत

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ यही संभावना नहीं है. अगर एक टीम ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर रहती है और दूसरी टीम दूसरे नंबर पर ही रहती है. तो दोनों के बीच मैच होने के लिए फैंस को 19 जुलाई का इंतजार रहेगा, जो कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच मैच राउंड ऑफ 16 के मैच में भी हो सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ