Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ: फाइनल मुकाबले से पहले गर्लफ्रेंड संग डिनर करने पहुंचे ईशान किशन, अभिषेक-अर्शदीप भी आए नजर

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. दोनों ही टीमों ने अपना आखिरी प्रैक्टिस सेशन भी कर लिया है. अब मैदान पर दोनों की 8 मार्च को टक्कर होगी. इसी दौरान टीम इंडिया के स्टार ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ डिनर करने बाहर गए थे.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 7, 2026 22:47
ishan kishan dinner date with aditi hundia
ishan kishan dinner date with aditi hundia

IND vs NZ: टीम इंडिया तीसरी बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर है. फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है. फाइनल से ठीक पहले दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारी कर ली है. फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ डिनर करने पहुंचे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

गर्लफ्रेंड संग डिनर डेट पर गए ईशान किशन 

भारतीय टीम 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के फौरन बाद फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच गई. जहां पर 6 मार्च को टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ डिनर करने बाहर निकले. इस समय उनके जिगरी दोस्त अंशुमत श्रीवास्तव भी नजर आए. इनके अलावा अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह भी इस डिनर डेट में उनके साथ गए थे. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से पता चला कि ये सभी अहमदाबाद के कोमो बाय काफा रेस्टोरेंट में गए थे. इनके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे थे, लेकिन वो पहचान में नहीं आए. रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए इन सभी की वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस शेयर कर रहे हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में ‘फ्लॉप’ हुए ये 4 स्टार, तो टीम इंडिया की पक्की है हार! अब कमबैक जरूरी

---विज्ञापन---

फॉर्म में चल रहे हैं ईशान किशन

मौजूदा समय में ईशान किशन बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. किशन ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 263 रन बनाए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह ने भी मिला-जुला प्रदर्शन अब तक इस टूर्नामेंट में किया है. अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किया है. हालांकि नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिलहाल खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. अभिषेक ने 7 मैचों में सिर्फ 89 रन ही जोड़े हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव! मैच विनर खिलाड़ी बैठा है बाहर 

First published on: Mar 07, 2026 10:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.