IPL 2026: विराट-पडिक्कल के तूफान में उड़ी SRH, पहले मैच में RCB की एकतरफा जीत

RCB Defeated SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई. पहले मैच में जैकब डफी, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आसान जीत दर्ज की.

RCB vs SRH

RCB को मिली जीत

विज्ञापन

RCB Defeated SRH: IPL 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार अंदाज में की. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच में RCB ने धमाल मचाया. पहली गेंद से जैकब डफी ने शिकंजा कसा और 3 बड़े विकेट झटके. 200 रन से अधिक का लक्ष्य चेज करने उतरी RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने ताबड़तोड़ पारी खेली. कप्तान रजत पाटीदार ने भी बड़े-बड़े शॉट लगाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले ही मैच में एकतरफा जीत दिला दी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहले मैच में जीत

RCB ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. SRH की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जैकब डफी ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर दिया. कप्तान ईशान किशन के 80 रन, हेनरिक क्लासेन की 31 रन और अनिकेत वर्मा की 43 रन की पारी के चलते SRH ने 20 ओवर में 201 रन बनाए. लग रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

फिल साल्ट मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बल्लेबाजी से धमाल मचाया. पडिक्कल ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 234.62 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने विराट के साथ साझेदारी की. रजत ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए. विराट एक ओर से टिके रहे और रजत के आउट होने के बाद टिम डेविड के साथ साझेदारी की. विराट ने 38 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली और विनिंग शॉट लगाकर RCB को 15.4 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दिलाई.

कौन रहा प्लेयर ऑफ द मैच?

RCB के लिए भले ही विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी पारी खेली लेकिन मैच में जैकब डफी का भी काफी प्रभाव रहा. उन्होंने शुरुआत में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी का बड़ा विकेट लेकर RCB को मोमेंटम दिलाया. डफी अपना डेब्यू कर रहे थे और उन्होंने 4 मैचों में मात्र 22 देकर 3 विकेट झटके और उनका इकोनॉमी रेट मात्र 5.5 का रहा. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ