RCB Vs SRH: विराट कोहली ने पाकिस्तान के शोएब मलिक को छोड़ा पीछे, अब जोस बटलर की बारी

Most Runs In T20s: विराट कोहली जब भी क्रिकेट के मैदान में उतरते हैं, तब रिकॉर्ड्स की झड़ी लग जाती है, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में इस स्टार प्लेयर ने टी20 का एक बड़ा माइलस्टोन अचीव करते हुए पाकिस्तान के शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया, अब वो जोस बटलर से आगे निकलने की कोशिश करेंगे.

Virat Kohli shoaib malik

Virat Kohli Shoaib Malik

Virat Kohli Surpasses Shoaib Malik’s Record in T20s: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में न सिर्फ आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट का भी एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया. उन्होंने शोएब मलिक के 13,571 रनों के कुल स्कोर को पीछे छोड़ते हुए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठा स्थान हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

29 की थी जरूरत

RCB और SRH के बीच इस मैच में कोहली को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मलिक के स्कोर को पीछे छोड़ने के लिए 29 रनों की जरूरत थी, और उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर ये अचीवमेंट हासिल कर लिया.

विज्ञापन

शोएब से आगे विराट

शोएब मलिक, जिन्होंने 2007 में पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था, उन्होंने 2005 से 2025 के बीच 30 से ज्यादा टीमों के लिए 557 टी20 मैच खेलकर 13,571 रन बनाए थे; जबकि IPL 2026 का ये ओपनिंग मैच कोहली का 415वां टी20 मुकाबला था. T20I में भारत के लिए और आईपीएल के साथ चैंपियंस लीग टी20 में RCB के लिए खेलने के अलावा, कोहली ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए भी टी20 मैच खेले हैं.

विज्ञापन

टॉप पर क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 टी20 मैच खेले और 14,562 रन बनाए. उनके बाद इस लिस्ट में काइरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम आता है.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीदेशमैचरन
क्रिस गेलवेस्टइंडीज46314,562
कीरोन पोलार्डवेस्टइंडीज73514,482
एलेक्स हेल्सइंग्लैंड52814,449
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया43314,063
जोस बटलरइंग्लैंड49313,845
विराट कोहलीभारत41513,612
शोएब मलिकपाकिस्तान55713,571
जेम्स विंसइंग्लैंड47013,102
क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका43912,322
रोहित शर्माभारत46312,248

नोट- ये आंकड़े 28 मार्च 2026 तक के हैं

विज्ञापन

विराट से आगे कौन?

पोलार्ड ने 735 T20 मैचों में 14,482 रन बनाए हैं; जबकि हेल्स ने 528 मैचों में 14,449 रन बनाए हैं. डेविड वॉर्नर, जिन्होंने आखिरी बार 2024 में आईपीएल खेला था, ने खेल के 20-ओवर के फॉर्मेट में 14,000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं. ये दिग्गज बाएं हाथ का टॉप-ऑर्डर बैटर, जो टी20s में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है, के नाम 433 मैचों में 14,063 रन दर्ज हैं, जबकि बटलर ने 493 मैचों में 13,845 रन बनाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ