SRH के खिलाफ जीत के साथ RCB के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा

RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने न सिर्फ आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला जीता, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला. ये कीर्तिमान पहले राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जो अब विराट कोहली टीम के खाते में चला गया है.

Virat Kohli RCB

Virat Kohli RCB

RCB Breaks Fastest 200 Plus Run Chase Record In IPL: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हरा दिया. 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बैंगलौर टीम ने 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. इतने कम गेंदों में 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करके आरसीबी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया.

विज्ञापन

RR का तोड़ा रिकॉर्ड

बेंगलुरु की ये टीम आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने 200 से ज्यादा रनों का टारगेट 26 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल किया हो. गेंदों के लिहाज से 200 से ज्यादा रनों का सबसे तेज लक्ष्य हासिल करने का पिछला रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था. राजस्थान रॉयल्स ने 28 अप्रैल 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रनों का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल कर लिया था और 25 गेंदें बाकी रहते हुए मैच जीत लिया था.

विज्ञापन

सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड

टीमलक्ष्यगेंदें बाकीविपक्षी टीमवेन्यूतारीख
RCB20226SRHबेंगलुरु28 मार्च 2026
RR21025GTजयपुर28 अप्रैल 2025
RCB20124GTअहमदाबाद28 अप्रैल 2024
MI20021RCBमुंबई 9 मई 2023
DC20915GLदिल्ली4 मई 2017

विराट और पडिक्कल का जलवा

आरसीबी की तरफ से 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली. क्रीज पर रहते हुए उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए और दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ 45 गेंदों में 101 रन जोड़े; देवदत्त ने भी सिर्फ 26 गेंदों में कुल 61 रन (7 चौके, 4 छक्के) बनाए. इन दोनों के अलावा, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी सिर्फ 12 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

ईशान किशन ने दिखाया दम

मैच के पहले हाफ में ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले आईपीएल मैच में सिर्फ 38 गेंदों में 80 रन बनाए, और नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बनाए. आईपीएल 2026 के इस पहले मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए, और कप्तान के तौर पर अपने पहले आईपीएल मैच में SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ