IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. वहां पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरा मैच वेलिंगटन में हुआ. भारत ने इस मैच को चार रनों से जीता. टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरा वनडे हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. भारत सीरीज में आगे चल रहा है तो तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
क्या तीसरे वनडे में खेलेंगे मोहम्मद सिराज?
पहले दो वनडे मैचों में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. इसे लेकर काफी विवाद हुआ था. सभी का कहना था कि सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ी को बाहर बिठाना गलत है. इसके लिए टीम मैनेजमेंट के ऊपर सवाल भी खड़े हुए थे. हालांकि भारतीय तेज गेंदबाजों ने अभी तक दोनों वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इन्होंने सिराज की कमी खलने नहीं नहीं दी है.
अब तीसरे वनडे में अर्शदीप सिंह की जगह सिराज को टीम में जगह दी जा सकती है. इसका एक मुख्य कारण है अर्शदीप सिंह का लगातार खेलना. वेस्टइंडीज सीरीज में अर्शदीप लगातार खेले थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 मैचों में उनका जलवा देखने को मिला. ऐसे में तीसरे वनडे में उन्हें आराम दिया जा सकता है. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें बाहर बिठाया जा सकता है. ऐसा होने पर सिराज को टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास का मौका भी मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें पूरा शेड्यूल
क्या अक्षर पटेल का कटेगा पत्ता?
पहले दो वनडे मैचों में अक्षर पटेल खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्लेबाजी में उन्हें केएल राहुल से पहले भेजा गया लेकिन वो फ्लॉप रहे. गेंदबाजी में भी प्रभावित करने में वो नाकाम रहे हैं. वैसे इस बात की संभावना बहुत कम है कि तीसरे वनडे में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा. हालांकि मैनेजमेंट बड़ा कदम उठाकर सभी को चौंका सकता है. उनकी जगह प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में जगह मिल सकती है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. नमन धीर भी उपयोगी पारियां खेल रहे हैं. उन्होंने टी20 में भी बहुत प्रभावित किया है. कुलदीप को टी20 में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई थी. तीसरे वनडे में उन्हें खिलाया जा सकता है. हैमिल्टन की पिच पर वो अपनी स्पिन से धमाल मचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने BCCI से की बड़ी मांग
संबंधित खबरें
राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
51 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
5 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
14 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
15 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines