अस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए खुद का ख्याल रखने के जरूरी टिप्स

दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन अस्थमा के मरीजों के लिए इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है. इसलिए पटाखों के धुएं से दूरी बनाएं, दवाएं रोजाना लें और अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. 

asthma patients from diwali firecrackers smog

सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सीने में जकड़न और अस्थमा का अटैक आने का खतरा बढ़ सकता है. Image Credit- Magnific

दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और पटाखों के बिना अधूरा सा लगता है. इस मौके पर लोग खूब पटाखे जलाते हैं, लेकिन इसका धुआं और उससे निकलने वाले हानिकारक कण सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. खासकर अस्थमा के मरीजों को दिवाली के दौरान ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है. पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में फैल जाता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सीने में जकड़न और अस्थमा का अटैक आने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप या आपके परिवार में कोई अस्थमा का मरीज है तो दिवाली के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए NHS की रिपोर्ट के मुताबिक जानते हैं कि अस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से खुद को कैसे बचा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों के धुएं से रहें दूर

अस्थमा के मरीजों के लिए सबसे जरूरी है कि वे पटाखों के धुएं से दूरी बनाकर रखें. दरअसल, पटाखे जलने से निकलने वाला धुआं सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकता है. इससे खांसी, घरघराहट और सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि अस्थमा के मरीज खुद पटाखे न जलाएं और जहां ज्यादा पटाखे या धुआं हो वहां बिल्कुल न जाएं. 

घर के अंदर रहना हो सकता बेस्ट 

दिवाली की रात जब आसपास पटाखे जलाए जा रहे हों तो अस्थमा के मरीजों को घर के अंदर रहना चाहिए. इस दौरान घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, ताकि बाहर का धुआं कमरे में न आए. अगर घर में एयर प्यूरीफायर है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कमरे की हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को कम करने में मदद मिल सकती है. 

विज्ञापन

अपने पास रखें इनहेलर

अस्थमा के मरीजों को दिवाली के दौरान अपना इनहेलर बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए. डॉक्टर ने जो दवाएं और इनहेलर इस्तेमाल करने की सलाह दी है, उन्हें नियमित रूप से लेते रहें. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किए जाने वाले रिलीवर इनहेलर को हमेशा अपने पास रखें. अपनी मर्जी से दवा की खुराक कम या ज्यादा न करें. 

बाहर निकलते समय पहनें N95 मास्क

अगर किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो अच्छी फिटिंग वाला N95 या N99 मास्क पहनें. यह हवा में मौजूद कणों से बचने में मदद मिल सकती है. हालांकि, ध्यान रखें कि मास्क पटाखों के धुएं से पूरी तरह से नहीं बचाता है. इसलिए प्रदूषित जगहों पर जाने से बचना ही बेहतर है. 

विज्ञापन

घर में धूप-अगरबत्ती जलाने से बचें

दिवाली पर पूजा-पाठ के दौरान धूप, अगरबत्ती और सुगंधित मोमबत्तियों का इस्तेमाल आम है. लेकिन इनके धुएं और तेज खुशबू से भी कुछ लोगों में अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं. इसलिए अस्थमा के मरीजों को इनके पास आने से बचना चाहिए. घर में हवा को साफ रखने की कोशिश करें और धुएं वाले दूसरे स्रोतों से भी दूरी बनाएं. 

AQI चेक करके ही बाहर निकलें

दिवाली के आसपास हवा की क्वालिटी तेजी से खराब हो सकती है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें. अगर प्रदूषण का स्तर खराब या बहुत खराब है तो बाहर घूमने, मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज करने से बचें. खासकर पटाखे जलने के बाद और अगले दिन सुबह भी इस बात का ध्यान रखें. 

विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

अगर पटाखों के धुएं के संपर्क में आने के बाद लगातार खांसी, सीने में जकड़न, घरघराहट या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें. अपनी डॉक्टर की बताई अस्थमा एक्शन प्लान और दवाओं के अनुसार कदम उठाएं. अगर सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है या इनहेलर से भी आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • दिवाली के दौरान घर में धूल जमा न होने दें और धुएं वाली जगहों पर जाने से बचें.  
  • अपनी दवाएं समय पर लें और घर में धुआं बिल्कुल न होने दें. 
  • डॉक्टर से पहले ही अपनी परेशानी और बचाव के तरीकों पर बात कर लें.

इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद गैस और एसिडिटी से हो जाते हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ