Kaalchakra: आज दिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानिए धनदायक उपाय

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में दिवाली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

DIWALI.jpg_b29856

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और उपाय के बारे में यहां जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 8 November 2026: आज 8 नवंबर 2026 रविवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है. दोपहर 11 बजकर 27 मिनट के बाद से अमावस्या तिथि है. ऐसे में आज कार्तिक अमावस्या होने से दिवाली का पर्व है. दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना का विधान है. आज स्वाति नक्षत्र रहेगा इसके साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य योग रहने वाला है. आज शकुनि, चतुष्पाद और नाग करण रहेगा. आप आज राशि के अनुसार, किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं. लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 50 मिनट तक है. प्रदोष काल का समय शाम को 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 9 मिनट तक है. दिवाली पर महानिशिथ काल में मां काली और मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं. महानिशिथ मुहूर्त रात को 11 बजकर 39 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि के लिए उपाय

मेष राशि वालों को धन की हानि हो रही है तो दिवाली की रात कुमकुम, चावल और इत्र को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखे. आपको अटका हुआ पैसा नहीं मिल रहा है तो इस उपाय को करने से पैसा वापस मिल सकता है. घर के मुख्य द्वार पर काली गुंजा डालकर दीपक जलाएं. आप रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से ओम श्रीं श्रीयै नम: मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि के लिए उपाय

वृषभ राशि के लोगों को अच्छी कमाई होने के बाद भी बचत नहीं होती है तो आप मां लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल स्थापित कर पूजा करें. पूजा के बाद लाल कपड़े में कमल का फूल बांधकर तिजोरी में रख दें. घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जलाएं. आप कमगट्टे की माला या स्फटिक की माला से ओम लं लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें.

दिवाली के दिन अन्य सभी 12 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दी गई कालचक्र की वीडियो देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ