IND vs NZ: दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, सिराज को मिलेगा मौका?

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में चार रनों से मात दी. टीम इंडिया ने अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में 10 नवंबर को खेला जाएगा. वहां पर भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है.

IND VS NZ

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. वहां पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरा मैच वेलिंगटन में हुआ. भारत ने इस मैच को चार रनों से जीता. टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरा वनडे हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. भारत सीरीज में आगे चल रहा है तो तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

क्या तीसरे वनडे में खेलेंगे मोहम्मद सिराज?

पहले दो वनडे मैचों में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. इसे लेकर काफी विवाद हुआ था. सभी का कहना था कि सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ी को बाहर बिठाना गलत है. इसके लिए टीम मैनेजमेंट के ऊपर सवाल भी खड़े हुए थे. हालांकि भारतीय तेज गेंदबाजों ने अभी तक दोनों वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इन्होंने सिराज की कमी खलने नहीं नहीं दी है.

विज्ञापन

अब तीसरे वनडे में अर्शदीप सिंह की जगह सिराज को टीम में जगह दी जा सकती है. इसका एक मुख्य कारण है अर्शदीप सिंह का लगातार खेलना. वेस्टइंडीज सीरीज में अर्शदीप लगातार खेले थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 मैचों में उनका जलवा देखने को मिला. ऐसे में तीसरे वनडे में उन्हें आराम दिया जा सकता है. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें बाहर बिठाया जा सकता है. ऐसा होने पर सिराज को टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास का मौका भी मिल जाएगा.

विज्ञापन

क्या अक्षर पटेल का कटेगा पत्ता?

पहले दो वनडे मैचों में अक्षर पटेल खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्लेबाजी में उन्हें केएल राहुल से पहले भेजा गया लेकिन वो फ्लॉप रहे. गेंदबाजी में भी प्रभावित करने में वो नाकाम रहे हैं. वैसे इस बात की संभावना बहुत कम है कि तीसरे वनडे में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा. हालांकि मैनेजमेंट बड़ा कदम उठाकर सभी को चौंका सकता है. उनकी जगह प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में जगह मिल सकती है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. नमन धीर भी उपयोगी पारियां खेल रहे हैं. उन्होंने टी20 में भी बहुत प्रभावित किया है. कुलदीप को टी20 में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई थी. तीसरे वनडे में उन्हें खिलाया जा सकता है. हैमिल्टन की पिच पर वो अपनी स्पिन से धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ