लंबे समय लक जलाने हैं दीये तो ये 5 हैक्स आएंगे काम, बार-बार नहीं डालना पड़ेगा तेल
Diya Burning Hacks: दीपावली पर दीयों को लंबे समय तक जलाना है तो यहां जानिए दीये के कुछ हैक्स. सिंपल से तरीकों से दीये लंबे समय तक जलते रहते हैं और घर को रोशन करते हैं.

Diwali Diya Hacks: दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए दीये जलाए जाते हैं. लेकिन, कई बार दीये की लौ कुछ ही देर में बुझ जाती है. ऐसे में बार-बार दीये जलाना झंझट का काम लगने लगता है. अगर आप भी दीयों के इस तरह बार-बार बुझने से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह दीया जलाएं जिससे वो लंबे समय तक जलता रहे. यहां बताए हैक्स आपके बेहद काम आएंगे.
दीये में डालें थोड़ा सा चावल
2 / 6दीये के तले पर अगर थोड़ा सा चावल डाल दिया जाए और उन चावल के ऊपर बाती सेट कर दी जाए तो इससे बाती अपनी जगह पर सेट रहती है और जलती रहती है. ध्यान दें कि बहुत ज्यादा चावल ना डालें जिससे चावल तेल को सोख ना ले. (Image Credits - AI)
सही बाती लगाएं
3 / 6बाती का आकार सही होगा तो दीया ज्यादा बेहतर तरह से जलता है. सूती की बाती लें, बाती ज्यादा लंबी ना लें और बहुत ज्यादा मोटी बाती ना लगाएं. मोटी बाती तेल ज्यादा सोखती है. (Image Credits - AI)
आटे की गोली का इस्तेमाल
4 / 6दीये के तले पर आटे की छोटी गोली रखी जा सकती है. आटे की गोली से बाती को दीये पर चिपकाया जा सकता है जिससे बाती हिलती-डुलती नहीं है. (Image Credits - AI)
गहरा दीया चुनें
5 / 6उथला हुआ या चपटा दीया ना लेकर आएं बल्कि गहरा दीया लें. गहरे दीये में बाती लगाने पर दीया देर तक जलता रहता है. (Image Credits - AI)
तेल में भिगोएं बाती
6 / 6सूती बाती को जलाने से पहले दीये के तेल में डुबोएं. तेल में भीगने से बाती देर तक जलती रहती है. (Image Credits - AI) यह भी पढ़ें - Diwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली, कम मेहनत में आंगन लगेगा शानदार