---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच बदल गया मैच का समय, जानें कितने बजे से शुरू होंगे रोमांचक मुकाबले

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज की टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. पहले के मुकाबले अब ये मैच जल्दी खेले जाएंगे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार बल्लेबाजी फैंस किस समय से देख पाएंगे.

---खबर नीचे जारी है---

IND vs IRE: टीम इंडिया फिलहाल शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर जाएगा, जहां टीम को 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 26 जून को होगी तो वहीं दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में उतरने वाली है. इस सीरीज में होने वाले मुकाबलों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है जो कि टाइमिंग को लेकर है. आइए आपको भी इस बदलाव के बारे में बताते हैं.

बदल गई IND vs IRE मैच की टाइमिंग

भारत और आयरलैंड के बीच मैच की शुरुआत का समय पहले भारतीय समय के अनुसार 7 बजकर 30 मिनट था और इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरने वाले थे लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. इन दोनों ही मैचों की शुरुआत अब डेढ़ घंटे पहले होगी. भारतीय समय के अनुसार अब ये मुकाबला 6 बजे से शुरू होगा और इसके आधे घंटे पहले यानी की 5 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा. 

---खबर नीचे जारी है---

वैभव सूर्यवंशी और अय्यर पर होंगी सबकी नजरें

इस सीरीज में हर किसी की नजरें सबसे ज्यादा 2 खिलाड़ियों पर रहने वाली है. श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. वो आखिरी बार साल 2021 में टीम इंडिया के लिए टी20 मैच खेलने के लिए उतरे थे. इसी के साथ इस सीरीज में हर किसी की नजरें 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर भी रहने वाली हैं. उन्होंने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह पक्की की है. 

आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़िए- टीम इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड का ऐलान, 33 साल की खिलाड़ी को मिली कप्तानी

First published on: Jun 18, 2026 07:37 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola