---विज्ञापन---

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का किया ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Afghanistan vs Bangladesh and Zimbabwe: अफगानिस्तान की टीम अक्टूबर और नवंबर में यूएई में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगी, जहां तीनों टीमों के बीच मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरान तीनों टीमों के बीच वनडे ट्राई सीरीज भी खेली जाएगी. यहां जानिए पूरा शेड्यूल.

---विज्ञापन---

Afghanistan multi-format series vs Bangladesh and Zimbabwe: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम रविवार, 13 सितंबर से भारत में टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद अफगानिस्तान की टीम अक्टूबर और नवंबर में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. अफगानिस्तान यूएई में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा, जहां तीनों टीमों के बीच मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी.

इस दौरान अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट, तीनों टीमों के बीच वनडे ट्राई-सीरीज, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने कुल 10 मैचों की इस लंबे क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसकी शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश-जिम्बाब्वे से भिड़ेगी अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ यूएई में होने वाले आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इसकी शुरुआत 9 से 13 अक्टूबर तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच वनडे ट्राई-नेशन सीरीज आयोजित की जाएगी.

वनडे ट्राई-सीरीज के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन मैचों की टी20I सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ इस लंबे दौरे का समापन होगा. सीरीज का पहला टेस्ट 5 से 9 नवंबर और दूसरा टेस्ट 13 से 17 नवंबर के बीच खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

वनडे ट्राई-सीरीज में 2-2 मैच खेलेगी तीनों टीमें

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का आगाज 17 अक्टूबर से होगा और पहले मुकाबले में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे की भिड़ंत मेजबान अफगानिस्तान से होगी. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में तीनों टीमें 2-2 मैच खेलेगी और अंत में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच 23 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ें- WCL 2026: डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के नए कप्तान, रिकी पोंटिंग बने टीम के मालिक

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट मैच

9-13 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

---विज्ञापन---

वनडे ट्राई-नेशन सीरीज

17 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे
19 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
21 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
23 अक्टूबर: फाइनल

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज

27 अक्टूबर: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच
29 अक्टूबर: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच
1 नवंबर: तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट सीरीज

5-9 नवंबर: पहला टेस्ट
13-17 नवंबर: दूसरा टेस्ट

ये भी पढ़ें- अब वसीम अकरम ने उठाई जेल में बंद इमरान खान के लिए आवाज, कही दिल छू लेने वाली बात

First published on: Sep 08, 2026 07:19 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola