Asian Games में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच? जानिए टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच
Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स में टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस टूर्नामेंट के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. यहां जानिए एशियन गेम्स में टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच.
टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी अपने अभियान की शुरुआत (Image generated by AI)
---विज्ञापन---
Asian Games 2026 Cricket Schedule: जापान के आयची-नगोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आगाज होने वाला है और खेलों के इस महाकुंभ में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है. एशियन गेम्स के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, हालांकि टूर्नामेंट से पहले टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस मेगा इवेंट में भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
एशियन गेम्स में क्रिकेट फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है. हालांकि, भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और गोल्ड मेडल अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो चलिए जानते हैं एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट के मुकाबले और टीम इंडिया किस दिन अपना पहला मैच खेलेगी.
---विज्ञापन---
एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट मुकाबले?
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट का आगाज 24 सितंबर से होगा और पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच अफगानिस्तान और जापान के बीच होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में हांगकांग चाइना और मलेशिया की टीमें आमने-सामने होंगी. लीग स्टेज में जापान, अफगानिस्तान, हांगकांग चाइना, मलेशिया, ओमान और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी. इसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे. भारतीय टी इसी दिन अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
भारतीय टीम 18 सितंबर को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी, लेकिन टीम का मुकाबला किससे होगा यह अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि, इतना तय है कि टीम इंडिया का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान (A2) पर रहने वाली टीम से होगा.
---विज्ञापन---
अफगानिस्तान, जापान या नेपाल में से किसी एक टीम से होगा मुकाबला
लीग स्टेज के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग चाइना, मलेशिया और ओमान की टीमें हैं. चुकिं भारत का मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे स्थान वाली टीम से होना है, इसलिए टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान, जापान या नेपाल में से कोई एक टीम आ सकती है. लीग मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा.
टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो उसे 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलना होगा. बता दें कि, एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी मुकाबला होगा. भारतीय टीम की नजर इस बार एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर होगी.
---विज्ञापन---
एशियन गेम्स से पहले होगा भारत-जापान मैच
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन गेम्स के लीग मुकाबले शुरू होने से पहले ही जापान पहुंच जाएगी. एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का शानदार मौका होगा. बता दें कि, जापान भी भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी बन सकता है.
𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!
India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan
हिंदी न्यूज़/खेल/Asian Games में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच? जानिए टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.