WCL 2026: डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के नए कप्तान, रिकी पोंटिंग बने टीम के मालिक

WCL Season 3: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने डेविड वॉर्नर को अपना नया कप्तान बनाया है. वहीं, रिकी पोंटिंग फ्रेंचाइजी के को-ऑनर बन गए हैं.

David Warner

WCL के तीसरे सीजन में डेविड वॉर्नर करेंगे ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी (PIC Credit -AI)

WCL Season 3, David Warner: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. वहीं, रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सह-मालिक बन गए हैं. मंगलवार (8 सितंबर) को यूरेका 89 में हुई “ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस: ए न्यू एरा” प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों दिग्गजों की नई जिम्मेदारियों को लेकर घोषणा की गई.

विज्ञापन

बता दें कि, WCL का तीसरा सीजन यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में एक बार फिर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स एक्शन में नजर आएंगे और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2026 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे. वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी गई है. कप्तानी मिलने पर वॉर्नर ने खुशी जताई और कहां कि, “मैं WCL सीजन 3 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी करने के लिए काफी उत्साहित हूं. फिर से मैदान पर उतरना, महान खिलाड़ियों के साथ खेलना और प्रशंसकों को खुश करना बेहतरीन एहसास है.”

रिकी पोंटिंग बने टीम के मालिक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के को-ऑनर बन गए हैं. पोंटिंग को पुनीत सिंह के साथ फ्रेंचाइजी का सह मालिक घोषित किया गया है. इस मौके पर पोंटिंग ने कहा कि, “मैं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं. पुनीत और टीम के साथ और डेविड की अगुवाई में, हमारे पास ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के लिए कुछ खास करने का शानदार मौका है.”

विज्ञापन

वहीं, पुनीत ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “यह ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए एक बहुत ही रोमांचक नया अध्याय है. रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से हमें जबरदस्त अनुभव, लीडरशिप और ताकत मिली है. हम सच में कुछ खास बनाने के लिए तैयार हैं.”

ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में दीप्ति शर्मा का बड़ा धमाका, श्री चरणी नंबर-1 पर कायम, स्मृति मंधाना भी अपने स्थान पर बरकरार

WCL में लगेगा दिग्गज क्रिकेटरों का मेला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीजन में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज और पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. इस सीजन में युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमूदुल्लाह जैसे बड़े नाम शामिल होंगे. WCL के तीसरे सीजन में नई टीम बांग्लादेश चैंपियंस को शामिल किया गया है. यह लीग संन्यास ले चुके दिग्गज क्रिकेटरों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का एक बड़ा और लोकप्रिय मंच बन चुकी है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि WCL के पहले सीजन का खिताब इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था. वहीं, दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ