---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड का ऐलान, 33 साल की खिलाड़ी को मिली कप्तानी

IND W vs ENG W Historic Lords Test: टी20 विश्व कप के खत्म होने के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की तरफ से 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. यहां देखें पूरी टीम.

---खबर नीचे जारी है---

ENG W vs IND W Historic Lords Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रही है. इसके बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच के लिए इंग्लैंड की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तान एक 33 साल की अनुभवी खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई है. इंग्लैंड की महिला टीम क्रिकेट इतिहास में पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मुकाबले खेलने के लिए उतरेगी. आइए आपको बताते हैं कि टीम का स्क्वाड किस प्रकार है.

इस 33 साल की खिलाड़ी को मिली कप्तानी

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए नेट साइवर ब्रंट को कप्तानी मिली है. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की कप्तानी कर रही हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 पारियों में 883 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.47 का रहा है. 33 साल की हो चुकी नेट साइवर ब्रंट को टीम के लिए ऐतिहासिक टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी मिल रही है, जो कि उनके लिए एक बड़ी बात होगी.

---खबर नीचे जारी है---

इंग्लैंड ने तैयार की मजबूत टीम

भारत के खिलाफ होने वाले इस मैच की शुरुआत 10 जुलाई से 13 जुलाई के बीच खेला जाएगा. इस इकलौते टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने एक मजबूत टीम तैयार की है. टीम में ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचा का हिस्सा भी थी. इसी के साथ इस मैच में टीम के लिए कुछ खिलाड़ी डेब्यू करते हुए भी दिख सकते हैं.

भारत के ख‍िलाफ इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वाड

नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बूशे, एलिस कैपसी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलिअर्स, इजी वोंग 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़िए- कब और कहां खेला जाएगा वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच? नोट कर लीजिए लाइव स्ट्रीमिंग का टाइम

First published on: Jun 18, 2026 06:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola