अब वसीम अकरम ने उठाई जेल में बंद इमरान खान के लिए आवाज, कही दिल छू लेने वाली बात

जेल में बंद इमरान खान के लिए दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आवाज उठा चुके हैं. अब इस लिस्ट में स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले दिग्गज वसीम अकरम का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने इमरान के समर्थन में बात की है.

वसीम अकरम बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Jiohotstar

वसीम अकरम बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Jiohotstar

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगभग 3 सालों से जेल में बंद हैं. अब तक पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के लिए अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं. इसके अलावा दुनिया के पूर्व 22 दिग्गज कप्तान भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को एक पत्र लिखकर बुनियादी गरिमा और जरूरतों का सम्मान करने की मांग कर चुके हैं. अब इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम का भी नाम शामिल हुआ है. उन्होंने इमरान खान को लेकर आवाज उठाई है और भावुक संदेश दिया है.

विज्ञापन

वसीम अकरम हुए भावुक

द एथलेटिक को दिए अपने साक्षात्कार में अकरम ने कहा कि उन्हें अपने गुरु इमरान खान की बहुत याद आती है. वह मेरा करीबी दोस्त है. मैंने उससे 3 सालों से बातचीत नहीं की है. मुझे उसकी काफी याद आती है. उसके साथ जो हो रहा है वह राजनीतिक रूप से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इमरान खान की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

खबर है कि इमरान खान को जेल में बुनियादी चीजें नहीं मिल रही हैं और वह जेल में बीमार हैं. उन्हें सही ढंग से इलाज भी नहीं मिल रहा है. ऐसे में दुनिया के कई दिग्गज इमरान खान के लिए आवाज उठा चुके हैं. दुनिया के 22 पूर्व दिग्गजों ने अपने पत्र में इमरान खान को निजी डॉक्टर और परिवार से मिलने के अधिकार को लेकर आवाज उठाई थी. इससे पहले जावेद मियांदाद ने भी भावुक अपील की थी, जिसमें उन्होंने इमरान की रिहाई और सरकार तथा पूर्व प्रधानमंत्री के बीच मतभेदों को सुलझाने की बात कही थी. इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा और मोइन खान ने भी इमरान खान के पक्ष में बयान दिया था.

अकरम ने अपनी बातचीत में कहा कि हमलोग संन्यास के बाद एक दूसरे के संपर्क में थे. मैं उनके साथ वक्त बिताने के लिए जाता था. मुझे उनके साथ की गई बातें याद आती हैं. एक दोस्त के रूप में मैं इमरान को बहुत याद करता हूं. वसीम अकरम अपना गुरु इमरान खान को मानते हैं. इमरान ने अकरम का करियर संवारने में काफी मदद की. इमरान ने अपनी बातचीत में कई बार कह चुके हैं कि इमरान अब तक के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक है, जिससे मैं मिला हूं.

विज्ञापन

अदालत ने अस्पताल जाने का निर्देश दिया था

हाल ही में अदालत ने इमरान को एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया था . इसके अलावा उन्हें निजी डॉक्टर और बहन को उनसे मिलने की अनुमति दी थी. लेकिन बाद में इमरान को कुछ घंटों बाद ही अस्पताल से जेल में शिफ्ट कर दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ