पीसीबी ने बिना बताए ही टीम से कर दी 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, बाबर आजम ने किया बड़ा खुलासा

Babar Azam: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां पर उन्होंने 7 खिलाड़ियों को अचानक टीम से बाहर करने पर चुप्पी तोड़ी है. इसके अलावा उन्होंने इस फैसले में अपनी भूमिका का भी जिक्र किया है.

बाबर आजम डगआउट में/ Image Source: Screengrab/ Sky Sports

बाबर आजम डगआउट में/ Image Source: Screengrab/ Sky Sports

Babar Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा. अब तक खेले गए 2 मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने सीरीज फिलहाल 2-0 से अपने नाम कर ली है. लगातार 2 मैच में मिली एकतरफा हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया था और अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब बाबर ने पीसीबी के इस फैसले पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

7 खिलाड़ियों को पाकिस्तान वापस भेजने के बाद लगातार टीम की आलोचना हो रही है. तीसरे मैच से पहले बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे, जहां पर उनसे 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर सवाल पूछा गया. बाबर ने कहा “मुझसे सलाह नहीं ली गई थी. यह मेरे लिए भी नई बात थी. मुझे इन सब बातों के बारे में बाद में ही पता चला. पीसीबी ने ये फैसले लिए हैं, इसलिए वे आपको बेहतर तरीके से समझा सकते हैं.

विज्ञापन

इसके बाद बाबर से पूछा गया कि 7 खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद आपके लिए ये सप्ताह कैसा रहा. इसका जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि मेरे लिए ये मुश्किल नहीं था, लेकिन हैरानी की बात थी. इसके बाद उनसे पूछा गया कि 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकालने में क्या आपकी भूमिका थी. तो इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि इस फैसले पर मेरी कोई भूमिका नहीं थी.

विज्ञापन

इसके बाद बाबर ने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि आखिरी सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान मैं प्लेयर ऑफ द सीरीज था. बाबर ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 4 पारियों में 96.50 की औसत के साथ 193 रन बनाए थे. पाकिस्तान को पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरा मैच पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता था और सीरीज 1-1 से बराबर की थी.

विज्ञापन

पीसीबी ने लिए थे बड़े फैसले

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को पहला मुकाबला एक पारी और 103 रनों से गंवाना पड़ा था. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता था. इसके बाद पीसीबी ने हेड कोच की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी थी. वहीं, 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था. पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के चयन पर सवाल उठाए थे और सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ