Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? महामुकाबले से पहले कोच ने खोल दिए पत्ते!

Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था. कुछ लोग कह रहे थे कि शायद अभिषेक को चांस नहीं मिलेगा. अब भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि अभिषेक अगला मैच खेलने, या नहीं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 4, 2026 18:46
Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा को लेकर कोच का बड़ा बयान

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर बनी हुई है. अभिषेक शर्मा के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप बेहद निराशाजनक रहा है. एक अर्धशतक के अलावा अब तक वो कुछ बड़ा नहीं कर पाए हैं. इसी वजह से उनकी प्लेइंग 11 में जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अभिषेक खेलेंगे या नहीं.

अभिषेक शर्मा को लेकर सस्पेंस दूर!

सेमीफाइनल मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उनसे अभिषेक शर्मा की जगह को लेकर पूछा गया. मोर्कल ने बताया कि अभिषेक भले ही अभी अच्छे टच में नहीं हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उनके लिए यह नई शुरुआत होगी. उन्होंने संकेत दे दिए कि अभिषेक अगला मैच जरूर खेलेंगे. कोच ने कहा, ‘संजू सैमसन भी इसी तरह की स्थिति में फंसे थे. यह अभिषेक शर्मा के लिए सीखने का मौका है. सेमीफाइनल उनके लिए एक नया अध्याय होगा और उनके पास मैदान पर जाकर बेहतर करने का मौका रहेगा.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बाद पाकिस्तान ने इन 5 खिलाड़ियों को टीम से निकाला, बाबर-शादाब का वनडे स्क्वाड से कटा पत्ता

---विज्ञापन---

पिच को देखते हुए कॉम्बिनेशन बदलेगा?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का मैच होने जा रहा है. पिच ने सस्पेंस बनाया हुआ है. अभी तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें घास नजर आ रही है. पिच के अनुसार अतिरिक्त स्पिनर या तेज गेंदबाज को शामिल करने का विचार किया जा सकता है.

मोर्ने मोर्केल ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमने सभी चीजें कवर कर रखी हैं. टीम सिलेक्शन इस चीज पर निर्भर करेगा कि मैच के दिन पिच कैसी नजर आती है. पिच को अभी पानी दिया गया है और यह थोड़ी सॉफ्ट है. इसी वजह से अभी इसे पढ़ पाना मुश्किल है. अगर यह बड़ा स्कोर बनने वाली पिच है, तो हमें अपना स्तर बढ़ाना होगा.’

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 4 इंग्लिश खिलाड़ी! T20 World Cup के सेमीफाइनल में बैठना पड़ सकता है बाहर

First published on: Mar 04, 2026 06:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.