News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
David Lawrence died: इन दिनों भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकालबा लीड्स में चल रहा है. इस बीच एक बुरी खबर आई है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर डेविड सिड लॉरेंस का निधन हो गया है. इंग्लैंड और ग्लूस्टरशायर के पूर्व तेज गेंदबाज को मोटर न्यूरॉन बीमारी थी, जिससे जूझते हुए उन्होंने 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर से फैंस हैरान हैं.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने डेविड लॉरेंस के निधन पर श्रद्धांजलि दी है. साल 1964 में ग्लूसेस्टर में जन्मे डेविड लॉरेंस को प्यार से ‘सिड’ के नाम से जाना जाता था. 1988 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करते हुए लॉरेंस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया. वो एक तेज गेंदबाज के रूप में पहचाने गए.
भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स में चल रहे पहले दिन के तीसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी जब मैदान पर उतरे तो बांह पर काली पट्टी बांधकर डेविड लॉरेंस को श्रद्धांजलि दी है.
Both teams are wearing black armbands to pay their respects to former England Cricketer, David ‘Syd’ Lawrence, who has sadly passed away.
There was a moment’s applause before start of play on Day 3. pic.twitter.com/SNvecJm9rh
— BCCI (@BCCI) June 22, 2025
डेविड लॉरेंस का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. इसके पीछे एक चोट बड़ी वजह थी. न्यूजीलैंड में एक टेस्ट मुकाबले के दौरान उन्हें घुटने में भयानक चोट लग गी थी, जिसके बाद उनका इंटरनेशनल करियर 1992 में समाप्त हो गया था. इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट और एक वनडे खेला. टेस्ट में 18 जबकि वनडे में 4 शिकार किए थे.
Gloucestershire Cricket is devastated to learn of the passing of former player and Club President, David ‘Syd’ Lawrence MBE, aged 61.
Everyone at Gloucestershire Cricket would like to send their best wishes to David’s family during this terribly sad time. pic.twitter.com/tDTAdIEeVx
— Gloucestershire Cricket 🏆 (@Gloscricket) June 22, 2025
डेविड लॉरेंस ने घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन करके साल 1988 में नेशल टीम के लिए डेब्यू किया था. आखिरी मैच 1992 में खेला. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 515 विकेट दर्ज हैं. वहीं लिस्ट ए में 155 शिकार किए थे. खास बात ये है कि साल 2022 में वह अपने काउंटी के प्रेसिडेंट भी चुने गए थे.
ये भी पढ़ें: ‘ये आसान नहीं होगा’, रोहित-विराट के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने पर सौरव गांगुली ने जताई चिंता, कह दी ये बड़ी बात
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।