शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले मैच में अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया के लिए राहत की सांस

शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 की शानदार शुरुआत हो गई है. अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में ही खतरनाक बल्लेबाजी कर सभी के होश उड़ा दिए. उन्होंने धमाकेदार अर्धशतक से टीम इंडिया की परेशानी कुछ हद तक दूर कर दी है.

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने खेली शानदार पारी (Photo: X)

Abhishek Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुत जल्द तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक 3 सितंबर को टीम का चयन होगा. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जगह पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि पिछले कुछ सीरीज उनके लिए अच्छी नहीं रही हैं. आप सभी जानते हैं कि उनका बल्ला लंबे समय तक शांत रहने वाला नहीं है. अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने एक बार फर तहलका मचा दिया है. उन्होंने शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में अपनी आक्रामक पारी से सभी का दिल जीत लिया है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ उनका टीम में आना तय है.

विज्ञापन

शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 की शुरुआत हो गई है. पहला मैच अमृतसर सुरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया. अमृतसर सुरमा कप्तान अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं. अभिषेक लंबे समय से एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहे थे. अब उन्होंने अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है. मोहाली किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अभिषेक ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया. उन्होंने 26 गेंदों में 77 रनों की धांसू पारी खेली. उन्होंने 296.15 से आक्रामक पारी खेली. अभिषेक ने अपनी इस पारी 6 चौके और 7 सिक्स लगाए. हरप्रीत बरार ने अभिषेक की तूफानी पारी का अंत किया. एक समय लगा था कि वो शतक बनाएंगे लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए राहत

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे थे. इससे पहले भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा था. अब भारतीय टीम ने राहत की सांस ली होगी. अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से पहले अभिषेक ने अपनी लय हासिल कर ली है. अब वो रूकने वाले नहीं हैं. टीम मैनेजमेंट को भी अभिषेक की इस पारी से खुशी हुई होगी. फैंस अब उनसे शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में और बड़ी पारियों की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ