---विज्ञापन---

दीप्ति शर्मा का करिश्मा, वुमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बनी गेंदबाज

वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत ने थाईलैंड को पहले मुकाबले में करारी हार दी. टीम इंडिया की तरफ से ऑलरांउडर दीप्ति शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी की. उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

Deepti Sharma: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. टूर्नामेंट का तीसरा मैच भारत और थाईलैंड के बीच खेला गया था. भारत ने 94 रनों से शानदार जीत हासिल की. ऑलरांउडर दीप्ति शर्मा के लिए ये मैच बहुत खास रहा. उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वो अब वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं.

दीप्ति शर्मा का कमाल

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने 150वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 गेंदों में 3 विकेट लिए. खास बात ये है कि दीप्ति ने एक भी रन नहीं दिया. इन 3 विकेटों के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. वो अब वुमेंस के टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. साथ ही साथ वो टी20 में बिना कोई रन दिए तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन चुकी हैं.

---विज्ञापन---

दीप्ति शर्मा ने थिपाचा पुथावोंग को पछाड़ा

दीप्ति शर्मा के नाम अब 171 विकेट दर्ज हो गए हैं. उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे कर रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पुथावोंग ने 170 विकेट अपने नाम किए हैं. तीसरे नंबर पर रवांडा की हेनरीट इशिमवे (164) हैं. चौथे नंबर पर इंग्लैड की सोफी एक्लेस्टोन (154) हैं. वहीं पांचवें नंबर पर हांगकांग की कैरी चान (153) हैं. दीप्ति ने हमेशा अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम को कई बार जीत दिलाई है.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को मिली 194 रनों से करारी हार, इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा

---विज्ञापन---

भारतीय पारी लड़खड़ाई

थाईलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत जबरदस्त रही. शेफाली वर्मा ने तेजी से रन बनाए. उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए. 10 ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे. तब ऐसा लगा कि टीम आराम से 200 का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि बाद में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. 29 रनों पर टीम इंडिया ने अपने 7 विकेट गंवा दिए. भारतीय टीम 159 रन ही बना पाई. ये भारत के लिए चिंता का विषय है. आने वाले मैचों में टीम को इसमें सुधार करना होगा.

टीम इंडिया की गेंदबाजी रही शानदार

टीम इंडिया के गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा ने शुरुआत में ही थाईलैंड को बड़े झटके दे दिए थे. थाईलैंड की टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने ढेर हो गई. नंदनी ने तीन विकेट अपने नाम किए. दीप्ति शर्मा ने भी तीन विकेट चटकाए. थाईलैंड के लिए नन्नापत कोंचारोएनकाई ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. टीम के चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पीछे छोड़कर लगाई लंबी छलांग, पाकिस्तान का बुरा हाल

First published on: Aug 31, 2026 07:26 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola