वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे सीरीज जीतने के बाद 15 साल के स्टार की जमकर की तारीफ

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से सीरीज अपने नाम की, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव की जमकर तारीफ की है.

Vaibhav Sooryavanshi and shreyas iyer
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi and shreyas iyer

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया. भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतक जड़ते हुए टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस ने वैभव की जमकर तारीफ की.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

श्रेयस अय्यर ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ2 / 7

BCCI को दिए इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि यह युवा बल्लेबाज क्या कर सकता है. अय्यर ने कहा, "मुझे पता था कि वैभव क्या कर सकते हैं. खासकर शुरुआती दो मैचों में उन्होंने टीम को जिस तरह की शुरुआत दिलाई, वह हमारी जीत के लिए काफी अहम रही. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है." (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

'हमारे लिए रिदम तय किया'

'हमारे लिए रिदम तय किया'3 / 7

श्रेयस ने आगे कहा कि, "वैभव ने पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और हमारे लिए रिदम सेट किया. जिसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने उस लय का शानदार फायदा उठाया. हर खिलाड़ी के योगदान से ही टीम को जीत मिलती है." (PIC Credit -AI)

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे वैभव

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे वैभव4 / 7

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 50 से अधिक की औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 151 रन बनाए और सीरीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. सीरीज में उनके बल्ले से दो शानदार अर्धशतक भी निकले. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तीन मैचों में 145 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने पर क्या बोले श्रेयस?

बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने पर क्या बोले श्रेयस?5 / 7

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली टी20 सीरीज जीत को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा, "यह एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. भारत का प्रतिनिधित्व करना और पहली बार कप्तान के तौर पर सीरीज जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है. मुझे लगता है कि हमारी टीम ने नतीजों के बारे में सोचने के बजाय अपने प्रदर्शन का एक स्तर तय किया और उसी के अनुसार खेली. यही हमारी सफलता की सबसे बड़ी वजह रही." (PIC Credit -AI)

आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली थी हार

आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली थी हार6 / 7

इससे पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था. श्रेयस की कप्तानी भारत को पहली बार आयरलैंड के हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से सीरीज गंवा दी. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 की यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास के लिए काफी अहम मानी जा रही है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

मयंक यादव की भी जमकर सराहना

मयंक यादव की भी जमकर सराहना7 / 7

वैभव के अलावा, कप्तान श्रेयस ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में उनका रवैया और अनुशासन शानदार रहा. उन्होंने कहा, "मयंक का अप्रोच और उनका एटीट्यूड इस पूरी सीरीज में बेहतरीन रहा. उन्होंने हर मैच में योजना के मुताबिक गेंदबाजी की और टीम के लिए अहम योगदान दिया." (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन