IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मुकाबला, नोट कर लीजिए डेट

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी. यहां जानिए मैच की तारीख.

Team India (Image generated by AI)

Team India (Image generated by AI)

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने बुधवार (28 जुलाई) को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. वहीं, केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है.

विज्ञापन

यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम एक और मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. बीसीसीआई ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और तारीख का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

15 अगस्त से शुरू होगी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 चक्र का हिस्सा है, जिसे जीतकर भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका को उसी के घर में हराकर अहम अंक जुटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों में जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं माना जाता. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है और सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक प्रैक्टिस मैच

टीम ऐलान के साथ ही BCCI ने यह जानकारी भी दी है कि भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह मुकाबला 10 अगस्त तक चलेगा. इस प्रैक्टिस मैच के जरिए खिलाड़ियों को श्रीलंका की स्थानीय परिस्थितियों यानी पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा. साथ ही टीम प्रबंधन को भी प्लेइंग इलेवन तय करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- SummerSlam 2026 से 5 दिन पहले WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, फेमस रेसलर ने रचा इतिहास

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ