Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदकर टीम इंडिया ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, हार्दिक-अर्शदीप बने जीत के हीरो

IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का आठवां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे टीम की चुनौती थी. इस मुकाबले से टीम इंडिया ने सुपर 8 में धमाकेदार कमबैक करके जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 26, 2026 22:41
India vs Zimbabwe
India vs Zimbabwe

IND vs ZIM: अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सुपर 8 में टीम इंडिया का आज जिम्बाब्वे से सामना हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 256 रन बनाए. सभी भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की पारी खेली. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 184 रन बनाए और 72 रनों से हार गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. 

भारतीय बल्लेबाजों ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 24 रनों की आक्रामक पारी खेली. वहीं लगातार फेल हो रहे अभिषेक शर्मा ने कमबैक करते हुए 30 गेंदों में 55 रन ठोक दिए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने भी 38 रन जोड़. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में ही 33 रन जड़ दिए. 

---विज्ञापन---

वहीं आज नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने सिर्फ 16 गेंदों में ही नाबाद 44 रन बनाए, वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों में ही पचासा ठोक दिया. पांड्या और तिलक दोनों ने ही 4-4 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना डाले. जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई अपनी जगह

टीम इंडिया को मिली बड़ी जीत  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज तादिवानाशे मारुमानी ने 20 रन बनाए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे. इन दोनों के अलावा सिकंदर रजा ने भी 31 रनों की पारी खेली. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और 72 रनों से मुकाबला हार गई. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बड़े मैचों से पहले की फॉर्म में वापसी

First published on: Feb 26, 2026 10:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.