IND vs WI: सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने थी. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बेहद अहम मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर शाई होप की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. कप्तान शाई होप ने 32 रन बनाए तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज रोस्टन चेस ने भी 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शिमरॉन हेटमायर ने अहम 27 रन जोड़े. शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ 14 रन ही बना सके. अंत में रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली. वहीं जेसन होल्डर ने भी 22 गेंदों में नाबाद 37 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बनाने में सफल रही. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
India seal the #T20WorldCup 2026 semi-final spot with an emphatic victory over West Indies 👏
— ICC (@ICC) March 1, 2026
📝: https://t.co/NqHEWKEn3o pic.twitter.com/65lPlOmjkm
ये भी पढ़ें: बतौर कप्तान आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ी
सेमीफाइनल में पहुंच गई टीम इंडिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ही इस बड़े मैच में फेल हो गए. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने जिम्मेदारी उठाई और 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन जोड़े तो वहीं तिलक वर्मा ने भी 27 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 17 रनों की अच्छी पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया आखिरी ओवर में 5 विकेट से मुकाबला जीत गई. वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: जसप्रीत बुमराह के आगे फेल है वेस्टइंडीज का सुपरस्टार, 23 गेंदों में 6 बार हो चुका है आउट










