IPL 2026 में RCB का पूरा शेड्यूल आया सामने, 2 स्टेडियम को फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना होम ग्राउंड

IPL 2026: बीसीसीआई ने 26 मार्च को नॉकआउट के मुकाबलों को छोड़ बाकी पूरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे पहले बोर्ड ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था. फैंस की नजर मौजूदा चैंपियन आरसीबी के शेड्यूल पर टिकी है.

RCB IPL 2026 Full Schedule

RCB IPL 2026 Full Schedule

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बतौर चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उतरने वाली है. इस सीजन में वो टाइटल को डिफेंड करने का पूरा प्रयास करेंगे. आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की मैनेजमेंट ने 2 होम ग्राउंड चुने हैं. फ्रेंचाइजी ने अब एक बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई ने जैसे ही आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी किया, तो दूसरे होम ग्राउंड के बारे में फैंस को पता चला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 को ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. 

सिर्फ 5 मैच ही होस्ट करेगा बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 

मौजूदा आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 के दौरान बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 5 होम मैच खेलेगी. वहीं बाकी के 2 होम गेम आरसीबी की टीम शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेलने वाली है. सीजन के अपने दोनों आखिरी होम गेम आरसीबी रायपुर में ही खेलने वाली है. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सिर्फ 1 ही मुकाबला खेला जाने वाला है. हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की टीम को 2 मैच खेलने हैं. आरसीबी की टीम में बहुत बदलाव नहीं हुए हैं. जिसके कारण ही इस सीजन में भी उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हालांकि कप्तान रजत पाटीदार और सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर इस बार भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. 

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में आरसीबी का पूरा शेड्यूल 

आरसीबी बनाम एसआरएच, 28 मार्च, बेंगलुरु- शाम 7:30 बजे 

आरसीबी बनाम सीएसके, 5 अप्रैल, बेंगलुरु- शाम 7:30 बजे 

विज्ञापन

आरसीबी बनाम आरआर, 10 अप्रैल, गुवाहाटी- शाम 7:30 बजे 

आरसीबी बनाम एमआई, 12 अप्रैल, मुंबई- शाम 7:30 बजे 

विज्ञापन

आरसीबी बनाम एलएसजी, 15 अप्रैल, बेंगलुरु- शाम 7:30 बजे 

आरसीबी बनाम डीसी, 18 अप्रैल, बेंगलुरु- दोपहर 3:30 बजे 

विज्ञापन

आरसीबी बनाम जीटी, 24 अप्रैल, बेंगलुरु- शाम 7:30 बजे 

आरसीबी बनाम डीसी, 27 अप्रैल, दिल्ली- शाम 7:30 बजे  

विज्ञापन

आरसीबी बनाम जीटी, 30 अप्रैल, अहमदाबाद- शाम 7:30 बजे 

आरसीबी बनाम एलएसजी, 7 मई, लखनऊ- शाम 7:30 बजे 

विज्ञापन

आरसीबी बनाम एमआई, 10 मई, रायपुर- शाम 7:30 बजे 

आरसीबी बनाम केकेआर, 13 मई, रायपुर- शाम 7:30 बजे  

विज्ञापन

आरसीबी बनाम पीबीकेएस, 17 मई, धर्मशाला- दोपहर 3:30 बजे 

आरसीबी बनाम एसआरएच, 22 मई, हैदराबाद- शाम 7:30 बजे 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ