IPL 2026 से पहले RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, खेमे में शामिल हुआ स्टार तेज गेंदबाज, चोट ने बढ़ाई थी टेंशन

Josh Hazlewood Joins RCB Camp: IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. उनकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत आ चुके हैं. RCB ने वीडियो पोस्ट करते हुए हेजलवुड का स्वागत किया. वो शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे लेकिन टीम के साथ जुड़ना उनकी वापसी की ओर सकारात्मक संकेत है.

Josh Hazlewood Joins RCB Camp

RCB फैंस के लिए खुशखबरी

Josh Hazlewood Joins RCB Camp: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बाकी है. क्रिकेट के इस त्योहार की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच धमाकेदार मैच से होगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले RCB को तब झटका लगा, जब उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गए. भले ही हेजलवुड अभी मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन वो RCB के खेमे में शामिल हो चुके हैं. RCB ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने इस मैच विनर खिलाड़ी का जबरदस्त स्वागत किया.

विज्ञापन

RCB के खेमे में शामिल हुए जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड के 26 मार्च को भारत आने की खबर सामने आ रही थी. RCB के इस स्टार तेज गेंदबाज की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं. RCB ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहतरीन वीडियो पोस्ट करते हुए जोश हेजलवुड का शानदार अंदाज में स्वागत किया. विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, जितेश शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों के रिएक्शन भी सामने आए. RCB ने बाद में नई जर्सी में जोश हेजलवुड की तस्वीरें भी पोस्ट कीं.

विज्ञापन

मैदान पर कब नजर आएंगे जोश हेजलवुड?

जोश हेजलवुड भले ही RCB की टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन अभी मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, जोश शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ या 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

RCB का IPL 2026 के लिए शेड्यूल

  • RCB बनाम SRH: 28 मार्च 2026, बेंगलुरु
  • RCB बनाम CSK: 5 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
  • RCB बनाम RR: 10 अप्रैल 2026, गुवाहाटी
  • RCB बनाम MI: 12 अप्रैल 2026, मुंबई
  • RCB बनाम LSG: 15 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
  • RCB बनाम DC: 18 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
  • RCB बनाम GT: 24 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
  • RCB बनाम DC: 27 अप्रैल 2026, दिल्ली
  • RCB बनाम GT: 30 अप्रैल 2026, अहमदाबाद
  • RCB बनाम LSG: 7 मई 2026, लखनऊ
  • RCB बनाम MI: 10 मई 2026, रायपुर
  • RCB बनाम KKR: 13 मई 2026, रायपुर
  • RCB बनाम PBKS: 17 मई 2026, धर्मशाला
  • RCB बनाम SRH: 22 मई 2026, हैदराबाद

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले मैदान पर लौटा धाकड़ ‘कप्तान’, पर RCB के खिलाफ पहले मैच से रहना पड़ेगा बाहर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ