IND vs WI: जसप्रीत बुमराह के आगे फेल है वेस्टइंडीज का सुपरस्टार, 23 गेंदों में 6 बार हो चुका है आउट

IND vs WI: सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. मुकाबले में एक समय वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. ऐसे समय में जसप्रीत बुमराह ने अपने अनुभव से मैच को पलटा.

shimron hetmyer vs jasprit bumrah

shimron hetmyer vs jasprit bumrah

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बार फिर से बल्लेबाजों का जादू देखने को मिला. टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर शानदार 195 रन बनाए. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम एक समय और भी बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी. उस समय जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के सुपरस्टार बल्लेबाज को पवेलियन भेजकर मैच को पलट दिया. 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह का एक बार फिर चला जादू  

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन शिमरॉन हेटमायर ने बनाए हैं. भारत के खिलाफ भी हेटमायर फॉर्म में नजर आ रहे थे. हेटमायर ने 12 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के जड़कर 27 रन बना लिए थे. ऐसे समय में वेस्टइंडीज की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. जसप्रीत बुमराह को जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद बुमराह ने कप्तान को निराश किए बिना हेटमायर को पवेलियन भेज दिया. टी-20 फॉर्मेट में शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड बुमराह के खिलाफ बहुत ही खराब है. बुमराह ने इस फॉर्मेट में उन्हें सिर्फ 23 गेंद फेंकी हैं और 6 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन ही बनाए. बुमराह ने इस ओवर में रोस्टन चेस को भी पवेलियन भेजा. 

विज्ञापन

अंत के ओवरों में वेस्टइंडीज ने की रनों की बारिश 

वेस्टइंडीज की टीम को मुकाबले में धीमी शुरुआत मिली, लेकिन ज्यादा विकेट नहीं गंवाया. जिसका फायदा वेस्टइंडीज की टीम को अंत के ओवरों में मिला. रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 34 रन बनाए तो वहीं जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 195 रनों तक पहुंच सकी. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके, तो वहीं हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला. अब भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर जीत दिलाने की जिम्मेदारी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ