PSL में घटिया क्वालिटी की ड्रेस, अचानक गेंद हो गई गुलाबी, सोशल मीडिया उड़ी धज्जियां

PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पहला मुकाबला 26 मार्च को लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया. पहली पारी के दौरान गेंद का कलर बदलने की अजीबोगरीब घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पाकिस्तान का मजाक दुनिया में बनाया गया.

Cricket News - 2026-03-27T110654.971

PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो चुकी है. 26 मार्च को पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था, जहां लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मुकाबला खेला गया. हालांकि मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की धज्जियां उड़ गईं. गेंद का रंग सफेद से गुलाबी हो गया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

अचानक गेंद हो गई गुलाबी

दरअसल, जब इस मैच में हैदराबाद की टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब गेंद का कलर सफेद से पिंक हो गया. हैदराबाद की ड्रेस की क्वालिटी खराब होने की वजह से कलर छूटने लगा, जिसकी वजह से गेंद का कलर रब होने की वजह से सफेद से गुलाबी हो गया. हालांकि गेंद का कलर बदलने पर लाहौर के बल्लेबाजों ने अंपायर से शिकायत की, जिसके बाद अंपायर ने गेंद बदली. अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की धज्जियां उड़ रही हैं. कई फैंस का मानना है कि पीएसएल में घटिया ड्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 199/6 रन बनाए थे. लाहौर की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 39 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा मोहम्मद नईम ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए. लोअर मिडिल ऑर्डर में हसिबुल्लाह खान ने 28 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा सिकंदर रजा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद किंग्समेन 20 ओवर में 130 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि सैम अयूब के बल्ले से 13 गेंदों में 17 रन निकले. इसके अलावा हसन खान ने 14 रनों का योगदान दिया. लाहौर कलंदर्स ने 69 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ